फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sunny Deol Birthday: बॉबी देओल ने बहनों के साथ तस्वीर साझा कर सनी देओल को किया बर्थडे विश, बोले- भैया आप मेरी दुनिया हो

Tue, 19 Oct 2021 11:34 AM IST
अपूर्वा राय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
बॉबी देओल भाई बहनों के साथ - फोटो : Instagram
सनी देओल ने 1983 में फिल्म 'बेताब' से ऐक्टिंग डेब्यू किया था। इसके बाद उन्होंने कई हिट फिल्में दीं, जिनमें 'घायल', 'दामिनी', 'गदर- एक प्रेम कथा', 'चालबाज', 'नरसिम्हा', 'विश्वात्मा', 'जीत', 'घातक' जैसी दर्जनों सुपरहिट फिल्में शामिल हैं। सनी देओल अपने समय के सुपरस्टार रहे हैं। बेशक अब वह कम फिल्में करते हों लेकिन फैंस के बीच उनका क्रेज कम नहीं हुआ है।

सनी देओल मना रहे 65वां जन्मदिन
सनी देओल आज अपना 65वां जन्मदिन मना रहे हैं। इस खास मौके पर देशभर के लोग उन्हें शुभकामनाएं दे रहे हैं। सनी देओल के छोटे भाई और एक्चर बॉबी देओल ने भी उनके लिए कास मैसेज लिखा है। इसके साथ ही सनी ने एक खूबसूरत तस्वीर भी साझा की है। इस तस्वीर में वह सनी के अलावा दो बहनों के साथ भी दिखाई दे रहे हैं।
विज्ञापन

2 of 5
सनी देओल और बॉबी देओल - फोटो : सोशल मीडिया
तस्वीर साझा करते हुए बॉबी ने लिखा- 'हैप्पी बर्थडे भैया, आप मेरी दुनिया हो।' इस तस्वीर में अजीता व विजेता देओल भी दिखाई दे रही हैं। बता दें धर्मेंद्र के छह बच्चे हैं। पहली पत्नी प्रकाश कौर से उनके चार बच्चे हैं वहीं दूसरी पत्नी हेमा मालिनी से दो बेटियां हैं।
 
विज्ञापन

3 of 5
सनी देओल, बॉबी देओल, ईशा देओल, अहाना देओल - फोटो : Social Media
सनी और बॉबी ने फिल्मों में तो अपने पिता की तरह ही काफी नाम कमाया, लेकिन धर्मेद्र की दोनों बेटियां विजेता और अजेता देओल हमेशा ही ग्लैमर से दूर रहीं ठीक अपनी मां प्रकाश कौर की तरह। धर्मेन्द्र, हेमा मालिनी से शादी करने से पहले प्रकाश कौर से शादी कर चुके थे है। हेमा मालिनी और धर्मेन्द्र की दो बेटियां हैं, जिनका नाम एशा और अहाना है। 

4 of 5
मां के साथ सनी देओल और बॉबी देओल - फोटो : instagram/iambobbydeol
धर्मेंद्र बॉलीवुड के संभवत: ऐसे पहले स्टार हैं जिनके दो अलग-अलग परिवार हैं। दिलचस्प बात यह है कि वह दोनों के ही करीब हैं। सनी भी अपनी मां प्रकाश कौर से खूब प्यार करते हैं। वे अभी भी अपनी मां के साथ ही रहते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
सनी देओल - फोटो : Instagram/iamsunnydeol
सनी देओल बॉलीवुड के उन सुपरस्टार्स में से हैं जिन्हें 90 के दौर में एक्शन करते देख ऑडियंस पागल हो जाती थी। थियेटर में बैठे लोग तालिया पीटने पर मजबूर हो जाते थे। सनी देओल का कहना है कि मेरे करियर का सबसे मुश्किल दौर 'गदर' के बाद शुरू हुआ। फिल्म इतनी बड़ी हिट थी कि मुश्किलें आ गई। फिल्म के बाद मुझे लेकर लोगों की अपेक्षाएं बहुत बढ़ गईं, लोग मुझे पाकिस्तान का दुश्मन मानने लगे थे। मगर मैंने उन चुनौतियों को भी पार किया। 1990 में आई फिल्म 'घायल' से सनी को काफी लोकप्रियता और पहचान मिली। दामिनी, गदर, हीरो, अपने उनकी प्रमुख फिल्में हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें