फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sunny Deol Birthday Special: फिल्म के सेट पर हुआ कुछ ऐसा कि सनी देओल ने शाहरुख खान से 16 साल तक नहीं की बात

Tue, 19 Oct 2021 11:06 AM IST
प्रतिभा सारस्वत एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
Sunny Deol Birthday Special( फिल्म डर) - फोटो : सोशल मीडिया
एक्टर सनी देओल 19 अक्तूबर को अपना 65वां जन्मदिन मना रहे हैं। भले ही वह अब फिल्मों में नजर नहीं आते, लेकिन वह फिल्म इंडस्ट्री में आज भी अपनी दमदार आवाज, एक्शन और डॉयलॉग्स की वजह से जाने जाते हैं। उन्होंने अपने करियर में कई सुपरहिट फिल्में दी हैं। वहीं लोग उनके गुस्से से भी पूरी तरह से वाकिफ हैं। फिल्म डर के दौरान भी एक ऐसा ही वाक्या हुआ जब किसी बात पर सनी ने अपनी जेब में दोनों हाथ डालकर मुट्ठी बनाई और अपने पैंट की जेबें फाड दीं। जिसके बाद सेट पर सब लोग उनसे डर कर रहने लगे। यहां तक कि वह सेट पर इतना गुस्सा थे कि फिर कभी उन्होंने यश चोपड़ा के साथ काम किया। और तो और शाहरुख खान से 16 साल तक बात नहीं की। चलिए जानते हैं उनके जन्मदिन के खास मौके पर, आखिर किस वजह से सनी देओल ने शाहरुख से दूरी बना ली थी। 
विज्ञापन

2 of 5
Sunny Deol Birthday Special( फिल्म डर) - फोटो : Social Media
फिल्म से नाखुश थे सनी
साल 1993 में आई फिल्म डर में शाहरुख और सनी देओल मुख्य भूमिका में थे। फिल्म की शूटिंग जैसे जैसे पूरी होने लगी, तब सनी को लगा फिल्म के विलेन को हीरो की तरह पेश किया जा रहा है। इसके साथ ही फिल्म में स्टॉकिंग जैसी चीजों को बढ़ावा दिया जा रहा है।
विज्ञापन

3 of 5
Sunny Deol Birthday Special( फिल्म डर) - फोटो : सोशल मीडिया
फिर यश चोपड़ा के साथ नहीं किया काम
फिल्म में शाहरुख को विलेन की जगह हिरो बनाया जा रहा था। इस बात की जानकारी पहले सनी देओल को नहीं दी गई थी। इस बात से सनी को ऐसा लगा कि यश चोपड़ा ने उन्हें धोखा दिया है, जिसे बाद से उन्होंने यश चोपड़ा के साथ काम न करने का फैसला किया।

4 of 5
Sunny Deol Birthday Special( फिल्म डर) - फोटो : सोशल मीडिया
फाड़ दी अपनी जेब
फिल्म में सनी कमांडो की भूमिका में थे और शाहरुख खान को उन्हें एक सीन में चाकू मारना था। सनी को इस बात पर यकीन नहीं हो रहा था कि वह इतने फिट है तो शाहरुख उन्हें चाकू कैसे मार सकते हैं। वह बहुत ज्यादा गुस्सा हो गए थे, लेकिन यश चोपड़ा के बड़े होने की वजह से उन्हें कुछ नहीं कह सकते थे। इसलिए उन्होंने अपने हाथ जींस की जेब में डाले और इतना गुस्सा आया कि जीन्स की जेब फट गई।' 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Sunny Deol Birthday Special( फिल्म डर) - फोटो : सोशल मीडिया
शाहरूख से 16 साल नहीं की बात
फिल्म कि शूटिंग खत्म होने के बाद सनी ने फिर कभी शाहरुख से कनेंक्ट रहने की कोशिश नहीं की। दरअसल, सनी देओल न तो किसी पार्टी में जाना पसंद करते हैं, न ही वह बहुत सामाजिक हैं। ऐसे में शाहरूख से कभी उनकी बात नहीं हो पाई। एक बार उनसे पूछा गया था कि फिल्म डर के सेट पर यश चोपड़ा और शाहरुख उनसे डरे डरे क्यों रहते हैं। तब उन्होंने जवाब दिया था कि' डरे तो वही लोग रहते हैं जिनके मन में खोट होता है।'
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें