फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhojpuri: अपनी मां से डरती हैं भोजपुरी स्टार आम्रपाली दुबे, बोलीं- ऐसी गलती पर जूतों से पड़ेगी मार

Mon, 04 Oct 2021 10:38 PM IST
तान्या अरोड़ा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
आम्रपाली दुबे - फोटो : Instagram
आम्रपाली दुबे आज के समय में भोजपुरी सिनेमा की सबसे चर्चित अभिनेत्री हैं। अपनी पहली ही फिल्म ‘निरहुआ हिंदुस्तानी’ से उन्होंने अपने दर्शकों का खूब दिल जीता। यूपी और बिहार में उनके डांस और अभिनय के लाखों दीवाने हैं। आज के समय में आम्रपाली दुबे भोजपुरी सिनेमा की वो सितारा हैं जो अपनी फिल्मों के लिए 10 लाख रुपए तक की मोटी फीस लेती हैं। लेकिन आपको ये जानकर हैरानी होगी कि आज भी आम्रपाली दुबे अपनी मां से पूछे बिना कोई काम नहीं करती और अपनी मम्मी से खूब डरती हैं।

आम्रपाली दुबे को मम्मी से लगता है डर

एक मीडिया चैनल से खास बातचीत के दौरान आम्रपाली ने खुद इस बात का खुलासा किया था की उनकी मम्मी से उन्हें डर लगता है और वो सेट पर भी अपनी मम्मी से डरकर रहती हैं। इसी के साथ ही रिपोर्टर ने आम्रपाली दुबे से एक ऐसा सवाल किया जिसका जवाब देते हुए आम्रपाली दुबे ने कहा मेरी मम्मी मुझे बहुत जूते मारेंगी।
विज्ञापन

2 of 5
आम्रपाली दुबे - फोटो : Instagram
आम्रपाली को पूछा आप इतनी कंजूस क्यों है

दरअसल, एक मीडिया बातचीत के दौरान आम्रपाली दुबे ने अपने वजन घटाने के बारे में बात की। इस दौरान उन्होंने बताया कि वजन घटाने के बाद जो उन्होंने कपड़े पहने थे वो उन्होंने टाइट करवाए थे। अभिनेत्री से जब उस रिपोर्टर ने पूछा कि इतनी बड़ी अभिनेत्री होने के बावजूद भी आप इतनी कंजूस क्यों हैं तो आम्रपाली ने इसका बहुत ही मजेदार जवाब दिया।
विज्ञापन

3 of 5
आम्रपाली दुबे - फोटो : Instagram
कंजूसी मेरे खून में है

रिपोर्टर की बात का जवाब देते हुए आम्रपाली दुबे ने कहा, ‘मैं एक मध्यमवर्गीय परिवार से ताल्लुक रखती हूं। इसलिए कंजूसी मेरे खून में है। हमें बचपन से ही घर में ये  बात सिखाई जाती है कि वेस्ट से हमेशा बेस्ट बनाना है। अगर मैं अपनी चीजों में कंजूसी नहीं दिखाऊंगी तो मेरी मां मुझे जूते ही जूते से मारेंगी। आज भी अगर मैं कपड़े या अपनी किसी भी चीज को वेस्ट करती हूं तो मेरी मां मुझे मार सकती हैं’।

4 of 5
आम्रपाली दुबे - फोटो : Instagram
मेरी मां कही भी मारने के लिए तैयार हैं

आम्रपाली दुबे ने आगे बातचीत करते हुए कहा, ‘मैं चीजें वेस्ट नहीं करती इसलिए ही मैं कंजूस हूं’। अपनी मां के बारे में बातचीत करते हुए उन्होंने कहा, ‘मेरी मां मुझे कही भी मारने के लिए तैयार हो जाती हैं। जब मैं सेट पर होती हूं तो वो मेरे साथ ही रहती है तो भी मैं उनके सामने हमेशा डरकर ही रहती हूं।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
आम्रपाली दुबे - फोटो : यूट्यूब
वजन के लिए लोगों ने टोका था

एक मीडिया बातचीत के दौरान अपने वजन को लेकर आम्रपाली दुबे ने कहा था कि लोगों ने उन्हें टोकना शुरू कर दिया था। उन्होंने कहा, ‘लोग कहते थे कि मैं बहुत मोटी हो गई हूं। उनकी बातें सुनकर ऐसा लगता कि कोई शीशा घोलकर कानों में डाल रहा है। ऐसा लगता था अभी कान से खून निकलने लगेगा। लेकिन मैंने कभी किसी की बात दिल पर नहीं ली और जमकर वर्कआउट किया’।
 
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें