फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aryan Khan Drug Case: आर्यन के बचाव में उतरी बॉलीवुड इंडस्ट्री, शाहरुख खान के साथ दिखाई एकजुटता

Mon, 04 Oct 2021 10:19 PM IST
प्रतिभा सारस्वत एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
शाहरुख खान- आर्यन खान - फोटो : सोशल मीडिया
दो अक्तूबर को नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (NCB) ने कॉर्डेलिया क्रूज जहाज पर एक रेव पार्टी का खुलासा किया था। इस दौरान एनसीबी ने शाहरुख खान के बेटे आर्यन समेत सात अन्य लोगों को जांच के लिए कस्टडी में लिया है। उनके खिलाफ एनडीपीएस कानून के तहत मामला दर्ज किया गया है। आर्यन को सात अक्तूबर तक कोर्ट ने एनसीबी की कस्टडी में भेज दिया है। आर्यन के गिरफ्तार होने से शाहरुख खान की मुश्किलें बढ़ गई हैं। इस खबर के सामने आने के बाद बॉलीवुड इंडस्ट्री शाहरुख के साथ एकजुट होती दिखाई दे रही है। कई बॉलीवुड सिलेब्स ने सोशल मीडिया अकाउंट पर शाहरुख को टेग करते हुए उनके साथ होने की बात कही हैं। इन सिलेब्ल मे पूजा भट्ट से लेकर फिल्ममेकर हंसल मेहता तक ने दुख जताया है।
विज्ञापन

2 of 5
पूजा भट्ट
अभिनेत्री पूजा भट्ट ने ट्वीट किया, ‘शाहरुख मैं तुम्हारे साथ हूं, इसलिए नहीं की तुम्हें जरूरत है..यह वक्त भी बीत जाएगा।’
विज्ञापन

3 of 5
हंसल मेहता - फोटो : अमर उजाला मुंबई

फिल्मकार हंसल मेहता ने ट्वीट करते हुए इस खबर पर दुख जताया है। उन्होंने लिखा ‘बच्चे के परेशानी में होने पर माता-पिता के लिए स्थिति से निपटना मुश्किल हो जाता है। यह और मुश्किल हो जाता है, जब लोग कानून को अपना काम करने से पहले ही नतीजों पर पहुंच जाते हैं। यह माता-पिता और अभिभावक तथा बच्चे के रिश्ते के लिए अपमानजनक और अनुचित है। आपके साथ हूं शाहरुख।’

 

4 of 5
सुचित्रा कृष्णमूर्ति - फोटो : Twitter
सिंगर सुचित्रा कृष्णमूर्ति ने लिखा कि 'एक माता-पिता के लिए अपने बच्चे को संकट में देखने से ज्यादा मुश्किल कुछ नहीं है। सभी के लिए प्रार्थना।'
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
सुनील शेट्टी - फोटो : अमर उजाला मुंबई
सुनील शेट्टी ने हाल में एक इवेंट में कहा,'जब भी बॉलीवुड से जुड़ी कोई बात होती है, तो पूरा मीडिया बातें बनाने में देर नहीं करता। मुझे लगता है कि आर्यन को एक मौका देना चाहिए और असली नतीजे सामने आने तक का इंतजार करना चाहिए। वह एक बच्चा है और मुझे लगता है कि उसका ध्यान रखना हमारी जिम्मेदारी है।'

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें