बॉलीवुड की खूबसूरत अदाकारा कटरीना कैफ इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म 'भारत' की वजह से काफी सुर्खियों में हैं। वह सुपरस्टार सलमान खान के साथ मिलकर 'भारत' का जमकर प्रमोशन भी कर रही हैं। हाल ही में सलमान और कटरीना फिल्म 'भारत' के प्रमोशन के लिए IPL के फिनाले में पहुंचे। फिनाले में पहुंचकर सलमान और कटरीना ने फैंस के साथ काफी मस्ती की।
विज्ञापन
2 of 5
katrina kaif
- फोटो : file photo
इन सबके बीच कटरीना कैफ ने अपने स्ट्रगल के दिनों को याद किया है। हाल ही में कटरीना ने मीडिया को इंटरव्यू दिया है। इस दौरान उन्होंने अपने स्ट्रगल को दिनों को याद करते हुए कहा है कि,' बतौर इंसान मैं बदल गई। मैं अपने लिए हमेशा से ईमानदार रही हूं साल 2009 में अजब प्रेम की गजब कहानी और जिंदगी न मिलेगी दोबारा (2011) का समय मेरे लिए बेहद खूबसूरत,शानदार और मजेदार था।
विज्ञापन
3 of 5
Katrina Kaif
- फोटो : instagram
कटरीना कैफ आगे कहती हैं कि 'उस समय मैं ऊर्जा से भरी हुई थी। जिंदगी गुलाब और फूलों की तरह खूबसूरत थी। जिंदगी में सब कुछ बहुत खूबसूरत था और अब भी है, लेकिन मैंने पिछले कुछ वर्षों में बहुत कुछ देखा है। इसके बाद अब मैं अपने काम से काफी प्रेरित और खुश हूं। मैं अपनी जिंदगी के उस पड़ाव पर हूं जहां मैं बहुत सी चीजों को अनलर्निंग, री-लर्निंग और लर्निंग कर रही हूं।'
4 of 5
कटरीना
- फोटो : social media
फिल्म इंडस्ट्री की तारीफ करते हुए कटरीना कैफ कहती हैं कि 'यहां बहुत से मजेदार और किएटिव लोग हैं जिन्होंने मेरा रास्ता पार कराने में मेरा साथ दिया। इन लोगों ने मुझे बहुत कुछ सिखाया जिसकी मुझे उम्मीद भी नहीं थी। इसके अलावा कटरीना कैफ ने बीते साल आई अपनी फिल्म जीरो को लेकर भी बड़ी बात बोली।
कटरीना ने कहा है कि 'मैं जीरो करके दुखी नहीं बल्कि खुश हूं'। डायरेक्टर आनंद एल राय के बारे में बोले हुए कटरीना ने कहा कि 'आनंद सर बेहद खास है, वह मुझे हमेशा से इमोशनल सीन करने के लिए गाइड करते थे।' आपको बता दें कटरीना कैफ और सलमान खान की फिल्म भारत ईद के मौके पर सिनेमाघरों में रिलीज होगी।