फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhumi Pednekar: शाहरुख खान के साथ अभिनय करना चाहती हैं भूमि, बोलीं- उनके साथ काम करना बचपन का सपना

Sun, 25 Feb 2024 05:02 PM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
भूमि पेडनेकर - फोटो : इंस्टाग्राम
भूमि पेडनेकर इन दिनों अपनी फिल्म भक्षक को लेकर चर्चा में हैं। इस फिल्म में उनकी अदाकारी की जमकर तारीफ हो रही है। नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुई इस फिल्म का निर्माण शाहरुख खान की प्रोडक्शन कंपनी रेड चिलीज ने किया है। फिल्मों के अलावा भूमि सोशल मीडिया पर भी काफी ज्यादा एक्टिव रहती हैं। हाल ही में अभिनेत्री ने इंस्टाग्राम पर लोगों के सवालों के जवाब देने के लिए एक सत्र का आयोजन किया था। इस दौरान उन्होंने फैंस के बहुत से प्रश्नों का उत्तर दिया। 
Kareena Kapoor: 'नाम, पैसा, शोहरत सब बेकार है अगर आप...', मानसिक स्वास्थ्य को लेकर करीना ने फैंस को दिया सुझाव
विज्ञापन

2 of 5
भूमि पेडनेकर - फोटो : इंस्टाग्राम
इस सेशन के दौरान जब  अभिनेत्री से एक फैन ने पूछा कि आप भविष्य में किस एक्टर के साथ काम करना चाहेंगी?" इस पर भूमि ने बिना देर लगाए शाहरुख खान का नाम लिया। उन्होंने बताया कि किंग खान के साथ फिल्म में काम करने का उनका बचपन का सपना है।
विज्ञापन

3 of 5
भूमि पेडनेकर - फोटो : इंस्टाग्राम
अभिनेत्री ने साझा की गई वीडियो स्टोरी में कहा, “यार ईमानदारी से कहूं तो अभिनेता… अभिनेता क्या सुपरस्टार, शाहरुख सर के साथ फिल्म में काम करने का बचपन का सपना है। मैं इसके बहुत नजदीक पहुंच चुकी हूं, क्योंकि उन्होंने भक्षक का निर्माण किया है। सबसे कमाल की बात यह है कि 'डंकी' और 'भक्षक', दोनों नेटफ्लिक्स पर ट्रेंड कर रहे हैं, मेरा सपना है शाहरुख सर के साथ अभिनय करने का। वे सर्वश्रेष्ठ हैं।'' उन्होंने वीडियो पोस्ट करते हुए लिखा, "एसआरके आप किंग हैं।"

4 of 5
भूमि पेडनेकर - फोटो : इंस्टाग्राम
भूमि ने हाल ही में अपनी हॉलीवुड में काम करने की इच्छा जाहिर की थी। उन्होंने कहा था कि ब्राउन लड़कियां अब कई फिल्मों और सीरीज में अदाकारी कर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर धूम मचा रही हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
भूमि पेडनेकर - फोटो : इंस्टाग्राम
उन्होंने बताया था कि उनकी भी हॉलीवुड में काम करने के आकांक्षाएं हैं और यह कलाकारों के लिए महत्वाकांक्षी होने का यह सबसे अच्छा समय है क्योंकि दुनिया अब संस्कृतियों, विविधता और प्रामाणिकता का मिश्रण है।
Neeta Ambani : नीता अंबानी ने अनंत-राधिका की शादी से पहले जामनगर में करवाया 14 मंदिरों का निर्माण
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें