मुंबई-गोवा क्रूज में चल रही हाईप्रोफाइल ड्रग्स पार्टी केस में नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो ने बॉलीवुड अभिनेता शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान समेत 8 लोगों को हिरासत में लिया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, एनसीबी की छापेमारी के दौरान जहाज से चरस के अलावा तीन अन्य तरह के ड्रग्स भी बरामद हुए हैं। एनसीबी के सूत्रों ने बताया कि आर्यन खान को एनडीपीएस एक्ट की धारा 27 के तहत गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तारी के बाद आर्यन समेत तीनों आरोपियों को मुंबई के जेजे अस्पताल ले जाया गया, जहां उनका मेडिकल परीक्षण कराया गया।
सबसे पहले तो आर्यन खान ने खुद को बेकसूर बताते हुए छोड़ देने की गुजारिश की और आगे से ऐसी हरकत न करने का भरोसा भी दिलाने की कोशिशें की, लेकिन बाद में आर्यन खान ने एनसीबी के सामने कबूला की पार्टी में उन्होंने ड्रग्स ली थी। साथ ही वे शौकिया तौर पर ड्रग्स का सेवन करते हैं।