फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रिपोर्ट: सामंथा अक्किनेनी ने सोशल मीडिया पर फिर बदला नाम, पति नागा चैतन्य से अलग होने के बाद उठाया कदम

Mon, 04 Oct 2021 08:45 AM IST
विजयाश्री गौर एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
सामंथा - फोटो : Instagram
दक्षिण भारतीय अभिनेत्री सामंथा पिछले काफी समय से अपनी शादीशुदा जिंदगी में चल रही उथल पुथल को लेकर चर्चा में थी। वहीं हाल ही में उन्होंने पति नागा चैतन्य संग शादी टूटने की खबर की पुष्टि कर दी। नागा और सामंथा चार साल पहले शादी के बंधन में बंधे थे और अब दोनों ने अलग रहने का फैसला कर लिया है। इसके साथ ही सामंथा ने सोशल मीडिया पर फिर अपना नाम बदल लिया है। सामंथा ने  'S' के बाद अब अपना नाम 'सामंथा' कर लिया है।

सामंथा ने सोशल मीडिया पर फिर बदला नाम

गौरतलब है कि सामंथा पहले अपने नाम के आगे सामंथा अक्किनेनी लगाती थीं लेकिन एक दिन उन्होंने सोशल मीडिया हैंडल से अक्किनेनी सरनेम हटा दिया था। सामंथा के इस फैसले के बाद ही ये खबर चर्चा में आ गई थी की उनके और नागा चैतन्य अक्किनेनी के बीच सब कुछ ठीक नहीं है। हालांकि उन्होंने अभी भी अपना पूरा नाम सोशल मीडिया हैंडल पर नहीं लिखा है।
विज्ञापन

2 of 5
सामंथा प्रभु, नागा चैतन्य - फोटो : सोशल मीडिया
नागा से तलाक की घोषणा करते हुए सामंथा ने लिखा, 'हमारे प्यारे शुभचिंतक, बहुत सोच विचार करने के बाद मैंने और चैतन्य ने पति-पत्नी की तरह अपने रास्ते को अलग करने का फैसला लिया है। हम बहुत खुशकिस्मत हैं कि हमारी दोस्ती दस सालों से ज्यादा की रही है जो हमारे रिलेशनशिप का आधार थी। जो हमारे बीच हमेशा स्पेशल रिश्ता रखेगी'।
विज्ञापन

3 of 5
सामंथा प्रभु, नागा चैतन्य - फोटो : सोशल मीडिया
बता दें कि ऐसी खबरें सामने आईं थी कि सामंथा को तलाक के बाद एलिमनी के तौर पर 50 करोड़ रुपये मिलेंगे। हालांकि, अभिनेत्री ने कथित तौर पर एलिमनी लेने से इनकार कर दिया है। एक मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक सामंथा को पहले ₹200 करोड़ से अधिक की पेशकश की गई थी, लेकिन वह अपने रिश्ते को खत्म करने के लिए एक रुपये भी नहीं चाहती थीं। साथ ही ये भी साफ हो गया है कि ना सामंथा को कोई रकम ऑफर की गई है और ना ही वो ले रही हैं। 

4 of 5
सामंथा - फोटो : instagram/samantharuthprabhuoffl
बताया जा रहा है कि अपने तलाक के कारण सामंथा काफी हद तक टूट चुकी है और परेशान हैं, उन्हें इस शादी से सिर्फ प्यार और साथ की जरूरत थी लेकिन अब जब यह सब खत्म हो गया है, तो उन्हें इससे कुछ और नहीं चाहिए। दोनों के तलाक की वजह ये भी बताई गई कि नागा फैमिली प्लानिंग के बारे में सोच रहे थे वहीं सामंथा अपने करियर में और आगे बढ़ने का फैसला कर रही थीं ऐसे में दोनों ने अपने रास्ते अलग कर लिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
सामंथा और नागा चैतन्य - फोटो : सोशल मीडिया
नागा-सामंथा की लव स्टोरी साल 2010 में आई फिल्म 'ये माया चेसावे' में एक साथ काम करने के बाद शुरू हुई। इसके बाद उन्होंने चार साल पहले जनवरी, साल 2010 में सगाई कर ली थी। इसके बाद दोनों ने 7 अक्तूबर, 2017 को गोवा में सात फेर लिए थे। हालांकि अब इस खूबसूरत रिश्ते का अंत हो चुका है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें