फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Filmy Wrap: आर्यन खान की जमानत याचिका फिर खारिज और ईडी दफ्तर पहुंचीं जैकलीन फर्नांडीस, पढ़ें मनोरंजन की 10 बड़ी खबरें

Wed, 20 Oct 2021 07:59 PM IST
विजयाश्री गौर एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 10
आर्यन खान, जैकलीन फर्नांडीस - फोटो : सोशल मीडिया
क्रूज ड्रग्स मामले में शाहरुख के बेटे आर्यन खान की की जमानत की याचिका को सेशंस कोर्ट ने आज खरिज कर दिया है। कोर्ट ने तमाम दलीलों को सुनने के बाद दोपहर करीब 2:45 बजे जज वीवी पाटिल कोर्टरूम में पहुंचे और सिर्फ दो शब्दों में ऑपरेटिव ऑर्डर सुनाया। उन्होंने कहा- बेल रिजेक्टेड। इस फैसले के साथ ही आर्यन को जेल में ही रहना होगा। ऐसे में आर्यन के वकील अदालत के फैसले की कॉपी के साथ बॉम्बे हाईकोर्ट के लिए रवाना हो गए। जस्टिस नितिन डबल्यू साम्ब्रे के सामने आर्यन खान के वकील ने जमानत याचिका दाखिल की है ताकि जल्द से जल्द आर्यन को जेल से बाहर निकाला जा सके।इससे पहले 14 अक्तूबर को इस केस की सुनवाई हुई थी, तब मुंबई सेशंस कोर्ट के जज वीवी पाटिल ने सभी पक्षों को सुनने के बाद आर्यन की जमानत पर फैसला 20 अक्टूबर तक के लिए सुरक्षित रख लिया था। लेकिन एनसीबी की दलीलों और सबूतों की वजह से आर्यन के वकील उन्हें जमानत नहीं दिला पाए।

Aryan Khan Bail Rejected: अभी जेल में रहेगा आर्यन खान, एनसीबी की इन दलीलों से खारिज हुई जमानत याचिका
 
विज्ञापन

2 of 10
जैकलीन फर्नांडीस - फोटो : सोशल मीडिया
कॉनमैन सुकेश चंद्रशेखर के खिलाफ 200 करोड़ रुपये से अधिक मनी लॉन्ड्रिंग मामले में पूछताछ के लिए अभिनेत्री जैकलीन फर्नांडीस बुधवार को प्रवर्तन निदेशालय(ईडी) के सामने पेश हुईं। इससे पहले जैकलीन तीन बार समन भेजने के बाद भी उपस्थित नहीं हुईं थीं लेकिन आज करीब 3: 30 पर ईडी ऑफिस पहुंचीं। सबसे पहले जैकलीन अगस्त में एजेंसी सामने पेश हुई थीं और इस मामले में उन्होंने धन शोधन रोकथाम अधिनियम के प्रावधानों के तहत अपना बयान दर्ज करवाया था। एजेंसी इस मामले के मुख्य आरोपी सुकेश चंद्रशेखर और उनकी पत्नी लीना मारिया पॉल का जैकलीन से सामना कराना चाहती है और उनका दोबारा बयान भी दर्ज करवाना चाहती है।



मनी लॉन्ड्रिंग: ईडी ऑफिस पहुंचीं जैकलीन फर्नांडीस, दोबारा बयान दर्ज करवाना चाहती है एजेंसी
विज्ञापन

3 of 10
मुनमुन धमेचा - फोटो : सोशल मीडिया
मुंबई क्रूज ड्रग्स मामले में शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान की जमानत याचिका एक बार फिर खारिज कर दी गई। इसके साथ ही इस केस में आरोपी मुनमुन धमेचा की भी जमानत याचिका एनडीपीएस कोर्ट ने खारिज कर दी जिसके बाद मुनमुन ने अब हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाया है। अब कल सुबह बॉम्बे हाईकोर्ट में उसकी जमानत याचिका पर सुनवाई हो सकती है।

Aryan Khan drugs Case: मुनमुन धमेचा की भी जमानत खारिज, अब बॉम्बे हाईकोर्ट में दायर की याचिका

4 of 10
अभिषेक मलिक, सुहानी चौधरी - फोटो : इंस्टाग्राम
टेलीविजन के मशहूर धारावाहिक 'ये है मोहब्बतें' में नजर आए अभिनेता अभिषेक मलिक अपनी गर्लफ्रेंड सुहानी चौधरी के साथ शादी के बंधन में बंध गए हैं। यह कपल लंबे समय से रिलेशनशिप में था। अभिषेक और सुहानी ने दिल्ली में अपने परिवार और कुछ करीबी दोस्तों की मौजूदगी में सात फेरे लिए। इस दौरान यह कपल लाइट कलर के मैचिंग आउटफिट में नजर आया। दोनों ही अपने इस वेडिंग आउटफिट में काफी खूबसूरत नजर आ रहे हैं।

सोशल मीडिया: 'ये है मोहब्बतें' फेम अभिषेक मलिक ने गर्लफ्रेंड सुहानी चौधरी के साथ रचाई शादी, इंटरनेट पर वायरल हुईं तस्वीरें
विज्ञापन

5 of 10
आर्यन खान - फोटो : सोशल मीडिया
बॉलीवुड एक्टर शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान को 2 अक्तूबर को ड्रग्स मामले में एनसीबी ने गिरफ्तार किया था। मुंबई से गोवा जा रहे क्रूज में रेव पार्टी के दौरान एनसीबी को बड़ी मात्रा में नशीले पदार्थ मिले थे। फिलहाल आर्यन मुंबई के आर्थर जेल में बंद है और आज 20 अक्टूबर को उसकी जमानत की सुनवाई कोर्ट में चल रही है। ऐसे में बॉलीवुड शाहरुख और उनके बेटे को समर्थन दे रहा है। ऋतिक रोशन, रवीना टंडन, पूजा भट्ट, मीका सिंह समेत कई बड़े कलाकार आर्यन खान का खुलकर साथ देते नजर आ रहे हैं। हाल ही में अब फिल्म निर्माता प्रकाश झा ने ड्रग्स केस में गिरफ्तार हुए आर्यन खान पर अपनी चुप्पी को तोड़ दिया है और आर्यन खान के लिए दुख जताया है।

Aryan khan Drug Case: आर्यन खान को राहत न मिलने पर प्रकाश झा ने कहा- मैं उस बेचारे बच्चे को जानता हूं जो मुसीबत में फंस गया है
विज्ञापन

6 of 10
सामंथा - फोटो : Instagram
हाल ही में अपने तलाक को लेकर चर्चा में रहने वालीं साउथ फिल्म अभिनेत्री सामंथा रथ प्रभु इन दिनों छुट्टियां मनाने गई हुई हैं। अभिनेत्री इन दिनों में देवभूमि ऋषिकेश में अपना समय बिता रही हैं। हाल ही में उन्होंने अपने सोशल मीडिया हैंडल के जरिए  ऋषिकेश से अपनी कुछ तस्वीरें फैंस के साथ शेयर की हैं।

सोशल मीडिया: तलाक के बाद ऋषिकेश में समय बिताती नजर आईं सामंथा प्रभु, इंस्टाग्राम पर शेयर कीं तस्वीरें
विज्ञापन

7 of 10
डोनल बिष्ट - फोटो : सोशल मीडिया
टेलीविजन के मशहूर और विवादित रियलिटी शोज में से एक बिग बॉस का 15वां सीजन शुरुआत से ही दर्शकों को एंटरटेनमेंट का जबरदस्त डोज दे रहा है। इस शो को शुरू हुए दो हफ्ते से ज्यादा का समय हो चुका है, लेकिन बावजूद इसके इसमें लगातार ट्विस्ट एंड टर्न देखने को मिल रहे हैं। इसी क्रम में शो के बीते एपिसोड में दर्शकों में मिड वीक एविक्शन देखने को मिला। इस एलिमिनेशन के चलते विधि पांड्या और डोनल बिष्ट को घर से बेघर होना पड़ा। शो में अचानक आए इस मोड़ ने सभी को हैरान कर दिया।

Bigg Boss 15: विधि पांड्या और डोनल बिष्ट के एलिमिनेशन पर भड़की देवोलीना भट्टाचार्जी और काम्या पंजाबी, मेकर्स को कही यह बात

8 of 10
अनुष्का शर्मा, विराट कोहली और वामिका - फोटो : इंस्टाग्राम
क्रिकेटर विराट कोहली ने बेटी वामिका और पत्नी अनुष्का शर्मा के साथ नई तस्वीर शेयर की है। इस तस्वीर में तीनों ब्रेकफास्ट करते हुए दिख रहे हैं। अनुष्का और विराट अपनी प्यारी-सी बेटी वामिका के साथ नाश्ता कर रहे हैं और दोनों कैमरे की तरफ देखकर मुस्करा रहे हैं। फोटो में कैमरे की तरफ वामिका की पीठ है। विराट के इंस्टाग्राम पर इस फोटो के नीचे कई तरह की टिप्पणियां आ रही हैं और फैंस वामिका और कोहली परिवार पर खूब प्यार लुटा रहे हैं।

सोशल मीडिया: विराट ने शेयर की बेटी वामिका और पत्नी अनुष्का के साथ 'ब्रेकफास्ट' की तस्वीर, यूजर्स ने लिखा- चेहरा तो दिखा दो

9 of 10
शिल्पा शेट्टी, शर्लिन चोपड़ा - फोटो : सोशल मीडिया
मंगलवार को ही शिल्पा शेट्टी और राज कुंद्रा ने अभिनेत्री शर्लिन चोपड़ा पर 50 करोड़ का मानहानि का मुकदमा किया है। इसके एक दिन बाद ही शर्लिन ने शिल्पा पर धमकाने का आरोप लगा दिया है। शर्लिन का कहना है कि शिल्पा ने उन्हें फोन कर धमकाया और केस वापस लेने को कहा। शर्लिन ने सोशल मीडिया के जरिए शिल्पा और राज पर उन्हें धमकाने और अंडरवर्ल्ड की धमकी देने का आरोप लगाया है।

शर्लिन चोपड़ा बोलीं: शिल्पा शेट्टी ने मुझे धमकाते हुए कहा-अगर राज कुंद्रा के यौन शोषण की खबरें लीक हुईं तो...
विज्ञापन

10 of 10
आर्यन खान - फोटो : सोशल मीडिया
मुंबई क्रूज ड्रग्स पार्टी मामले में गिरफ्तार शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान की जमानत याचिका एक बार फिर खारिज कर दी गई है। कोर्ट ने 14 अक्तूबर को सुनवाई के बाद सुरक्षित रखे फैसले को सुनाते हुए याचिका खारिज कर दी। जिसके बाद आर्यन को अभी भी अपने दिन जेल में भी गुजारने होंगे। यह चौथी बार है जब इस मामले में आर्यन खान की जमानत याचिका खारिज की गई है। आर्यन के साथ अरबाज मर्चेंट और मुनमुन धमेचा की जमानत अर्जी भी खारिज हो गई। शाहरुख खान के प्रसंशक कोर्ट के बाहर जमा होकर आर्यन खान के जमानत की मांग कर रहे हैं। जबकि कोर्ट पर  सोशल मीडिया पर फैंस अलग- अलग रिएक्शन दे रहे हैं। 

Aryan Khan Bail Rejected: कोर्ट के फैसले को सोशल मीडिया यूजर्स ने बताया सही, कहा- देश में धन-बल नहीं हमारा कानून सर्वोच्च
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें