arun bali
- फोटो : सोशल मीडिया
अरुण बाली के निधन पर कई सेलेब्स और फैंस उनके लिए सोशल मीडिया पर शोक जाहिर कर रहे हैं। 'गुड बाय' का एक सीन याद आता है। जब अरुण बाली कहते है, अभी मेरे राइट टर्न लेने का वक्त नहीं आया है इसलिए मैं बच गया। 'गुड बाय' में अरुण बाली जब ठीक होकर अपनी बेटी के घर आते हैं तो अमिताभ बच्चन दौड़कर उन्हें गले लगा लेते हैं और कहते हैं, 'आप ने तो गायत्री का हाथ देखकर कहा था कि वह 90 साल तक जीवित रहेंगी।' अरुण बाली कहते है, 'हर बाप चाहता है कि उसके बच्चे लंबी आयु तक जीवित रहे।' लेकिन किसे पता था कि फिल्म में मौत से जंग जीत चुके अरुण बाली निजी जीवन में मौत से जंग हार जाएंगे।