फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सालगिरह: घरवालों की मर्जी के खिलाफ अर्चना और परमीत ने की थी गुपचुप शादी, चार साल तक छुपाकर रखी थी ये बात

Wed, 30 Jun 2021 09:42 AM IST
शुभांगी गुप्ता एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
अर्चना पूरन सिंह और परमीत सेठी - फोटो : सोशल मीडिया
छोटा पर्दा हो या बड़ा पर्दा दोनों ही सितारे अक्सर सुर्खियों में रहते हैं। इन सितारों की पर्सनल लाइफ भी हमेशा चर्चा में रहती है। खासकर इनकी शादी, जो हमेशा से ही चर्चा का विषय रही है। कई सितारे ऐसे होते हैं जो शादी तो कर लेते हैं लेकन उनकी शादी लंबे वक्त तक चल नहीं पाती। इनमें से कई तो पहली शादी ना चल पाने की वजह से खुद को एक दूसरा मौका भी देते हैं। दूसरी बार कई सफल हो जाते हैं तो वहीं कुछ दोबारा बीच मजधार में फंस जाते हैं। बॉलीवुड और टेलीविजन की मशहूर अभिनेत्री अर्चना पूरन सिंह की कहानी भी कुछ ऐसी ही है। जिनकी पहली शादी तो कामयाब ना रही लेकिन दूसरे मौके के रूप में परमीत सेठी के साथ उनकी लव स्टोरी सुपरहिट हो गई।

अर्चना ने परमीत सेठी से दूसरी शादी की। उनकी पहली शादी चल नहीं पाई और उन्होंने कुछ ही दिनों बाद तलाक ले लिया। जिसके बाद वो फिल्म इंडस्ट्री में आ गईं और यहां उनकी मुलाकात परमीत से हुई। ये मुलाकात प्यार में कब बदल गई, शायद ये दोनों भी नहीं जानते होंगे। दोनों ने कुछ वक्त तक इन लिव-इन रिलेशनशिप में रहने के बाद 30 जून, 1992 को शादी कर ली। बताते हैं इन दोनों की लव स्टोरी के बारे में ...
विज्ञापन

2 of 5
अर्चना पूरन सिंह और परमीत सेठी - फोटो : सोशल मीडिया
अर्चना पूरन सिंह की पहली शादी टूटने के बाद उनका प्यार से भरोसा उठ गया था। लेकिन परमीत ने उनके दिल में इस तरह दस्तक दी कि अर्चना का दिल पिघल गया। दोनों की लव स्टोरी एक इवेंट के दौरान शुरू हुई थी। अर्चना, परमीत के गुड लुक्स पर दिल हार बैठीं तो वहीं परमीत उनकी सुंदरता और विचारों की स्पष्टता पर दिल दे बैठे। एक दूसरे से प्यार का इजहार करने के बाद परमीत और अर्चना ने लिव-इन रिलेशनशिप रहने का फैसला लिया।
विज्ञापन

3 of 5
अर्चना पूरन सिंह और परमीत सेठी - फोटो : सोशल मीडिया
अपनी शादी का किस्सा साझा करते हुए परमीत ने द कपिल शर्मा शो में एक बार बताया था, 'हमने रात को 11 बजे एक दूसरे से शादी करने का फैसला किया और हम सीधे पंडित जी को खोजने निकल पड़े। करीब 12 बजे हमें पंडित जी मिले जिन्होंने हमसे पूछा कि क्या हम भाग कर शादी कर रहे हैं? तब पंडित जी ने कहा कि ऐसे नहीं होती शादी, मुहूर्त निकलेगा फिर होगी। हमने उसी रात उन्हें पैसे दिए और अगली सुबह 11 बजे हमारी शादी हो गई।'

4 of 5
अर्चना पूरन सिंह और परमीत सेठी - फोटो : instagram
एक बातचीत के दौरान अर्चना ने बताया था कि परमीत सेठी के माता-पिता इस शादी के खिलाफ थे। उनको अर्चना का अभिनेत्री होना पसंद नहीं था। इसलिए उन्होंने इस शादी से इनकार कर दिया। लेकिन परमीत, अर्चना से शादी करने का फैसला कर चुके थे और वे इसके लिए अपने घरवालों के खिलाफ चले गए। यहां तक कि दोनों ने अपनी शादी की बात चार सालों तक छुपाकर रखी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
अर्चना पूरन सिंह और परमीत सेठी - फोटो : सोशल मीडिया
गौरतलब है कि, अर्चना पूरन सिंह का नाम उन अभिनेत्रियों की सूची में शुमार है, जिन्होंने कई फिल्मों में छोटे-छोटे किरदारों से ही अपने लिए एक बड़ा मुकाम बनाया। इनमें 'जान की कसम', 'आग का गोला', 'लड़ाई', 'आशिक आवारा', 'राजा हिन्दुस्तानी', 'कुछ कुछ होता है', 'मेला', 'मोहब्बतें' और 'किक' जैसी कई फिल्में शामिल हैं। वहीं दूसरी ओर परमीत सेठी ने भी अपने अभिनय के दम पर ही छोटे-छोटे किरदारों से दर्शकों की खूब वाहवाही लूटी और आज भी अपना हुनर दिखा रहे हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें