आयुष्मान खुराना के भाई और अभिनेता अपारशक्ति खुराना के घर जल्द ही किलकारियां गूंजने वाली हैं। उनकी पत्नी आकृति आहूजा प्रेग्नेंट हैं। उन्होंने एक तस्वीर शेयर कर इसकी जानकारी दी है। तस्वीर में अपारशक्ति खुराना की पत्नी आकृति आहूजा बेबी बंप फ्लॉन्ट कर रही हैं। वहीं अभिनेता उनके बेबी बंप पर किस कर रहे हैं। इस तस्वीर में अपारशक्ति ने एक कैप्शन दिया है। उन्होंने लिखा, 'लॉकडाउन में काम तो एक्सपैंड हो नहीं पाया तो हमें लगा फैमिली ही एक्सपैंड कर लेते हैं।' इस पोस्ट के बाद अभिनेता को कार्तिक आर्यन, सनी सिंह, कास्टिंग डायरेक्टर मुकेश छाबड़ा और अन्य सेलेब्स ने कमेंट सेक्शन में इस जोड़े को बधाई दी हैं। कार्तिक ने लिखा, 'बधाई हो' वहीं सनी ने लिखा, 'बधाई हो मेरे भाई आप दोनों को ढेर सारा प्यार !! ❤️।' अभिनेता सनी सिंह ने लिखा, ‘बधाई मेरे भाई। तुम दोनों को ढेर सारा प्यार।‘ शिल्पा राव लिखती हैं- ‘बधाई।‘ आदित्य सील कहते हैं कि ‘क्या बात है पाजी बधाई।' इसके साथ ही फैंस भी खूब कमेंट करके एक्टर को बधाई दे रहे हैं।