फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Filmy Wrap: ऑनलाइन ठगी का शिकार हुए अन्नू कपूर और आज से बिग बॉस का आगाज, पढ़ें मनोरंजन जगत की 10 खबरें

Sat, 01 Oct 2022 07:46 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 11
अन्नू कपूर, सलमान खान - फोटो : सोशल मीडिया
मनोरंजन की दुनिया के प्रति दर्शकों में अलग ही आकर्षण देखा जाता है। फिल्म और फिल्मी हस्तियों से जुड़ी हर अपडेट पर प्रशंसकों की नजर रहती है। फिल्मी दुनिया में भी हर दिन कुछ न कुछ नया घटता रहता है। किसी नई फिल्म का एलान होता है तो किसी स्टार की पर्सनल लाइफ से जुड़ी बातें सामने आती हैं। भारतीय फिल्मों के प्रसिद्ध अभिनेता अन्नू कपूर आज ऑनलाइन ठगी का शिकार हो गए हैं। वहीं, चर्चित रियलिटी शो बिग बॉस का 16वां सीजन आज रात से शुरू होने जा रहा है। इसके अलावा, सिनेमा जगत में क्या कुछ हुआ? आइए आपको 10 बड़ी खबरों के जरिए बताते हैं।
विज्ञापन

2 of 11
अन्नू कपूर - फोटो : Social Media

भारतीय फिल्मों के दिग्गज कलाकार अन्नू कपूर वैसे तो अपनी अदाकारी की वजह से अक्सर चर्चाओं में बने रहते हैं। लेकिन आज उनके लाइमलाइट में आने की वजह थोड़ी निराशाजनक है। दरअसल, बॉलीवुड के गलियारों से खबर आई है कि पॉपुलर अभिनेता अन्नू कपूर ऑनलाइन ठगी का शिकार हो गए हैं। 

Annu Kapoor: ऑनलाइन ठगी का शिकार हुए अन्नू कपूर, बैंक कर्मचारी बन अभिनेता से लूटे इतने लाख रुपये

 

विज्ञापन

3 of 11
बिग बॉस 16 - फोटो : Social media

टीवी की दुनिया का चर्चित रियलिटी शो बिग बॉस लंबे समय से दर्शकों का मनोरंजन कर रहा है। शो के 15 सीजन बीत चुके हैं, लेकिन फिर भी फैंस हर साल बेताबी से इसके नए सीजन का इंतजार करते रहते हैं। इसी क्रम में इस साल होने वाले इस शो के लिए दर्शकों का इंतजार आज खत्म होने वाला है। शो का 16वां सीजन आज रात से शुरू होने जा रहा है।


Bigg Boss 16: नए ट्विस्ट एंड टर्न्स के साथ आज शुरू होगा ‘बिग बॉस’ का नया सीजन, जानें शो से जुड़ी सभी जानकारी

4 of 11
अयोध्या में शुरु हुई तैयारियां - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
सिनेमा जगत में इन दिनों बड़े बजट की फिल्मों का दौर चल रहा है। एक से बढ़कर एक फिल्में दर्शकों के मनोरंजन के लिए बड़े पर्दे पर रिलीज की जा रही हैं। कभी फिक्शनल तो कभी पीरियड ड्रामा फिल्म्स फैंस के सिनेमैटिक एक्सपीरिएंस को बेहतरीन बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ रही हैं। जहां इस हफ्ते साउथ के बेहतरीन निर्देशक मणिरत्नम की एतिहासिक फिल्म 'पीएस 1' सिनेमाघरों में दस्तक दे चुकी है, वहीं कल एक और साउथ फिल्म 'आदिपुरुष' का टीजर धमाल मचाने के लिए दर्शकों के बीच आ रहा है। साउथ सुपरस्टार प्रभास की बहुप्रतीक्षित फिल्म 'आदिपुरुष' का पहला टीजर कल यानी 2 अक्तूबर को दुनिया से सामने आने वाला है।

Adipurush: कल रिलीज होगा प्रभास की आदिपुरुष का टीजर, अयोध्या में जोरो-शोरों से तैयारियां शुरू
विज्ञापन

5 of 11
विक्रम वेधा - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
ऋतिक रोशन और सैफ अली खान की नई फिल्म ‘विक्रम वेधा’ के पहले दिन के घरेलू बॉक्स ऑफिस कलेक्शन के अंतिम आंकड़ों ने मुंबई शहर में हलचल मचा दी है। शुरुआती आंकड़ों के हिसाब से ये फिल्म पहले दिन करीब 11.50 करोड़ रुपये का कलेक्शन करती दिख रही थी। लेकिन रविवार की दोपहर सामने आए फिल्म के अंतिम आंकड़ों से पता चलता है कि इस फिल्म का पहले दिन का कलेक्शन अक्षय कुमार की सुपर फ्लॉप फिल्म ‘सम्राट पृथ्वीराज’ से भी कम रहा है। खराब मार्केटिंग और लचर पीआर के चलते ऋतिक रोशन के अधिकतर प्रशंसकों को पता ही नहीं चला कि उनकी नई फिल्म ‘विक्रम वेधा’ सिनेमाघरों तक पहुंच चुकी है।

Vikram Vedha Day 1 Collection: अंतिम आंकड़ों ने की और हालत खराब, ‘सम्राट पृथ्वीराज’ से भी नीचे पहुंचा

विज्ञापन

6 of 11
पीएस 1 बॉक्स ऑफिस कलेक्शन - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
मणिरत्नम निर्देशित 'पोन्नियिन सेल्वन' ने न सिर्फ भारत में बल्कि विदेशों में भी तहलका मचा दिया है। फिल्म ने पहले ही दिन बॉक्स ऑफिस पर ताबड़तोड़ कमाई कर डाली है। आलम यह रहा कि विक्रम, जयम रवि, कार्थी, तृषा और ऐश्वर्या राय बच्चन की फिल्म दुनिया भर में सबसे ज्यादा कमाई करने वाली तमिल फिल्म बन गई। वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर 83.60 करोड़ रुपये की कमाई करने वाली इस फिल्म ने 'बीस्ट' को पछाड़ दिया है। बता दें कि 'बीस्ट' ने दुनियाभर में 82.40 करोड़ का कलेक्शन किया था।

PS-1 WorldWide BO Collection: पीएस1 बनी साल की सबसे बड़ी ओपनर, लेकिन रजनीकांत की दहाड़ के आगे फीके पड़े मणिरत्नम
विज्ञापन

7 of 11
रक्षा बंधन - फोटो : सोशल मीडिया
बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार की इस साल रिलीज हुई और भाई-बहन के प्यार को दर्शाती 'रक्षा बंधन' के डिजिटल प्रीमियर की घोषणा हो गई है। हिमांशु शर्मा और कनिका ढिल्लों द्वारा लिखित और आनंद एल राय द्वारा निर्देशित 'रक्षा बंधन' में अक्षय कुमार के अलावा भूमि पेडनेकर, सादिया खतीब, दीपिका खन्ना, स्मृति श्रीकांत और सहजमीन कौर प्रमुख भूमिकाओं में नजर आए हैं।
 

Raksha Bandhan on OTT: अब ओटीटी पर दिखेगा भाई-बहन के रिश्ते का प्यार, जानें कब और कहां देख सकेंगे ‘रक्षा बंधन’

8 of 11
राजू, प्रधानमंत्री और अंतरा श्रीवास्तव - फोटो : सोशल मीडिया
दिवंगत कॉमेडियन राजू श्रीवास्तव की बेटी अंतरा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को शुक्रिया कहा है। बता दें कि 10 अगस्त को दिल का दौरा पड़ने के बाद से ही राजू दिल्ली के एम्स अस्पताल में भर्ती थे। इस दौरान न केवल राजू के परिवार और करीबियों ने उनकी सेहत की जानकारी ली। बल्कि, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी समय-समय पर राजू की पत्नी शिखा से बात कर कॉमेडियन का हाल जाना था। यही, कारण है कि बेटी अंतरा ने राजू श्रीवास्तव के निधन के 10 दिन बाद भारत के प्रधानमंत्री के नाम पोस्ट शेयर किया है।

Raju Srivastav: राजू के बच्चों ने जताया पीएम मोदी का आभार, लिखा- यह संवेदना संदेश बड़े सदस्य-सा साहस दे रहा

9 of 11
मैदान - फोटो : सोशल मीडिया
बॉलीवुड अभिनेता अजय देवगन इन दिनों अपनी बैक टू बैक फिल्मों की वजह से चर्चा में हैं। कुछ समय पहले ही उनकी फिल्म 'दृष्यम 2' का टीजर सामने आया था और अब उनकी फिल्म 'मैदान' की नई रिलीज डेट भी सामने आ गई है। 'मैदान' 13 साल तक भारतीय राष्ट्रीय फुटबॉल टीम के मैनेजर और कोच रहे सैयद अब्दुल रहीम की जिंदगी पर आधारित है, जिसमें अजय देवगन 'अब्दुल रही' का किरदार निभाते हुए नजर आएंगे।
 

Maidaan: अजय देवगन की 'मैदान' की नई रिलीज डेट का एलान, सैयद अब्दुल रहीम बन सिनेमाघरों में दस्तक देंगे अभिनेता

10 of 11
ब्रह्मास्त्र - फोटो : सोशल मीडिया
रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की फिल्म 'ब्रह्मास्त्र पार्ट वन शिवा' रिलीज के बाद से ही चर्चा में बनी हुई है। सोशल मीडिया पर बायकॉट ट्रेंड और नकारात्मक टिप्पणियों के बीच रिलीज हुई 'ब्रह्मास्त्र' पर सबकी निगाहें थीं। ऐसे में पहले ही दिन फिल्म ने ताबड़तोड़ कमाई के साथ बॉक्स ऑफिस पर अपनी शुरुआत की। पहले हफ्ते में ही फिल्म 100 करोड़ क्लब में शामिल हो गई और दूसरे हफ्ते में भी इसका कारोबार बढ़िया रहा। वहीं, अब फिल्म की रिलीज का तीसरा हफ्ता भी पूरा होने वाला है। हालांकि अब इसके कलेक्शन पर शुक्रवार को रिलीज हुई पीएस 1 और विक्रम वेधा भारी पड़ती दिखाई दे रही हैं। 

Brahmastra Box Office Collection Day 22: लाखों में आई करोड़ों की फिल्म की कमाई, मारक नहीं रहा 'ब्रह्मास्त्र'
विज्ञापन

11 of 11
विक्की कौशल, ऋचा और अली - फोटो : सोशल मीडिया
ऋचा चड्ढा और अली फजल बॉलीवुड के चर्चित कपल में से एक हैं, जो जल्द ही शादी के बंधन में बंधने वाले हैं। दिल्ली में दोनों के प्री-वेडिंग फंक्शन शुरू हो गए हैं और सोशल मीडिया पर ऋचा और अली की फोटोज जमकर वायरल हो रही हैं। इसी बीच, विक्की कौशल ने ऋचा चड्ढा और अली फजल को शादी की बधाई दी है। अभिनेता ने दोनों की एक खूबसूरत तस्वीर शेयर की है। 

Richa Chadha-Ali Fazal: विक्की कौशल ने ऋचा-अली के लिए भेजा ढेर सारा प्यार, कपल की फोटो के साथ लिखा खास नोट
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें