अभिनेत्री अंकिता लोखंडे फिल्म 'स्वातंत्र्य वीर सावरकर' में सावरकर की पत्नी यमुनाबाई की भूमिका निभा रही हैं। अंकिता लोखंडे मानती है कि यमुनाबाई का ऐसा किरदार है जो आज की महिलाओं के लिए प्रेरणादायक साबित हो सकता है। अभिनेत्री से निर्देशक बनी कंगना रणौत के निर्देशन में फिल्म 'मणिकर्णिका - झांसी की रानी' में काम करने के बाद अंकिता लोखंडे ने अभिनेता से निर्देशक बने रणदीप हुड्डा के साथ फिल्म ''स्वातंत्र्य वीर सावरकर' में काम किया है। अंकिता लोखंडे कहती है कि अगर वह निर्देशक बनी तो रणदीप जैसी निर्देशक बनेंगी। हाल ही में अंकिता लोखंडे ने ‘अमर उजाला’ से खास बातचीत की।