बॉलीवुड अभिनेता अनिल कपूर की फिल्म ‘नायक’ 7 सितंबर 2001 को रिलीज हुई थी। मंगलवार यानी सात सितंबर को इस फिल्म के रिलीज के 20 साल पूरे हुए हैं। ऐसे में अनिल कपूर ने इसे याद किया है। अनिल के फिल्मी करियर की बेस्ट फिल्मों में से एक इस फिल्म में उन्होंने खुद मांग कर काम लिया था। इस मौके पर अभिनेता ने खुलासा किया कि उन्होंने कई लोगों की आपत्ति के बावजूद इस फिल्म के लिए हां की थी। बता दें कि एस शंकर द्वारा निर्देशित, यह फिल्म फिल्म निर्माता की 1999 की तमिल हिट 'मुधलवन' की रीमेक थी, जिसमें अर्जुन, मनीषा कोइराला और रघुवरन ने अभिनय किया था।
इस फिल्म में अनिल कपूर पत्रकार शिवाजी राव गायकवाड़ के रूप मे नजर आए थे, शिवाजी राव को महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री बलराज चौहान (अमरीश पुरी) के एक इंटरव्यू के दौरान भ्रष्टाचार उजागर करने के बाद एक दिन का सीएम बनने का मौका मिला था।