फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बॉलीवुड: सरकारी नौकरी छोड़ इन अभिनेताओं ने फिल्म जगत में रखा कदम, कोई हुआ हिट तो कोई फ्लॉप

Tue, 07 Sep 2021 05:23 PM IST
हर्षिता सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
सरकारी नौकरी छोड़कर इन अभिनेताओं ने मारी थी सफल बॉलीवुड में एंट्री - फोटो : सोशल मीडिया

फिल्म जगत में कई ऐसे कलाकार मौजूद हैं, जो बॉलीवुड में अलग-अलग बैकग्राउंड और क्षेत्र से आकर फिल्मी दुनिया में अपनी किस्मत आजमाते हैं। वहीं, करियर बनाने की चाह में अक्सर युवा सरकारी नौकरी का सपना लिए इसे पूरा करने की चाहत रखते हैं। कई लोगों का मानना है कि अच्छा जीवन जीने के लिए सरकारी नौकरी एक शानदार जरिया है। लेकिन कहते हैं ना कि काम वही अच्छा जो मन को भाए। जी हां, इंडस्ट्री में ऐसे सितारे भी हैं, जिन्होंने एक्टिंग में अपना करियर बनाने के लिए सरकारी नौकरी से मुंह मोड़ लिया। आइए जानते हैं ऐसे ही कुछ कलाकारों के बारे में जिन्होंने सरकारी नौकरी छोड़ थामा फिल्म इंडस्ट्री का हाथ-

राजकुमार
अपनी दमदार डायलॉग डिलीवरी और आवाज के लिए मशहूर अभिनेता राजकुमार आज भी बॉलीवुड के टॉप अभिनेताओं में शामिल हैं। हिंदी सिनेमा में अपनी अलग पहचान रखने वाले राजकुमार एक्टिंग में आने से पहले मुंबई में सब इंस्पेक्टर हुआ करते थे। हालांकि, उन्होंने साल 1952 में अपनी जॉब को छोड़कर फिल्म में किस्मत आजमाने का सोचा। अभिनेता का असली नाम कुलभूषण पंडित था लेकिन उन्हें इंडस्ट्री में राजकुमार के नाम से लोकप्रियता मिली।

विज्ञापन

2 of 5
देव आनंद - फोटो : सोशल मीडिया

देव आनंद

बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेताओं में से एक देव आनंद आज भी कई लोगों के पसंदीदा कलाकारों में शामिल हैं। अपने दौर में सभी को अपने लुक्स और बेहतरीन अदाकारी से दीवाना बनाने वाले देव सहाब फिल्म जगत में आने से पहले सरकारी नौकरी किया करते थे। एक्टर ने उन दिनों मुंबई के सेंसर बोर्ड में बतौर क्लर्क काम किया था। इसके लिए उन्हें हर महीने 165 रुपये वेतन भी दिया जाता था। अपने शुरुआती समय में देवानंद एक सस्ते होटल में रहा करते थे, जो कि रेलवे स्टेशन के करीब ही था

 

विज्ञापन

3 of 5
जॉनी वॉकर - फोटो : सोशल मीडिया

जॉनी वॉकर

हिंदी सिनेमा के जाने- माने कॉमेडियन जॉनी वॉकर ने अपनी कड़ी मेहनत के दम पर बॉलीवुड में एक अलग ही मुकाम हासिल किया है। अपनी दमदार कॉमेडी और टाइमिंग से दर्शकों का मनोरंजन करने वाले जॉनी वॉकर एक समय में 26 रुपये प्रति महीने के वेतन पर मुंबई में बस कंडक्टर की नौकरी करते थे। दरअसल, एक्टर के पिता एक फैक्ट्री में मजदूर थे, जो फैक्ट्री बंद होने के बाद परिवार के साथ मुंबई आ गए थे। हालांकि, बाद में जॉनी वॉकर ने फिल्म इंडस्ट्री में अपने हुनर के दम पर सभी की वाहवाही लूटी।

4 of 5
अमरीश पुरी - फोटो : सोशल मीडिया

अमरीश पुरी

हिंदी फिल्मों के मशहूर खलनायकों में से एक अमरीश पुरी ने अपने करियर में करीब 400 से ज्यादा फिल्मों में काम किया है। हालांकि, बहुत ही कम लोगों को यह पता होगा कि अभिनय की दुनिया में आने से पहले अभिनेता बीमा निगम में एक क्लर्क की नौकरी किया करते थे। अमरीश पुरी भले ही आज हमारे बीच नहीं रहे, लेकिन उनकी बेहतरीन अदाकारी अब भी सभी के जहन में जिंदा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
शिवाजी साटम - फोटो : सोशल मीडिया

शिवाजी साटम

टेलीविजन के पॉपुलर शो सीआईडी में एसीपी प्रद्युमन का किरदार निभाने वाले अभिनेता शिवाजी साटम इस शो के बाद घर-घर पहचाने जाने लगे। टीवी के अलावा वह कई फिल्मों में भी नजर आ चुके हैं। हालांकि, एक्टर फिल्म इंडस्ट्री में आने से पहले एक बैंक में बतौर कैशियर काम किया करते थे। इसके बाद उन्होंने अपनी नौकरी छोड़ कर अभिनय जगत में कदम रखा।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें