फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

29 Years Of Beta: सौतेली मां बन अरुणा ईरानी ने बटोरी थी खूब नफरत, इसी फिल्म से धक-धक गर्ल बनीं माधुरी

Sat, 03 Apr 2021 07:20 PM IST
विजयाश्री गौर एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
बेटा - फोटो : Twitter
इंद्र कुमार की फिल्म बेटा जब पर्दे पर आई तो अपने मेलोड्रैमेटिक कहानी से इसने दर्शकों का दिल जीत लिया। इस फिल्म में अनिल कपूर और माधुरी दीक्षित ने मुख्य भूमिका निभाई थी। साथ ही अरुणा ईरानी इस फिल्म में खलनायिका का किरदार निभाया था। 3 अप्रैल 1992 में रिलीज हुई इस फिल्म को 29 साल पूरे हो गए। हैं। हालांकि आज भी ये फिल्म दर्शकों को काफी पसंद आती है।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
Beta - फोटो : Social Media
इस फिल्म में अनिल-माधुरी की जबरदस्त केमेस्ट्री देखने को मिली थी। इस फिल्म में अनिल ने एक भोले-भाले लड़के का किरदार निभाया था जो अपनी मां को भगवान से भी ऊपर मानता है। वहीं अरुणा ईरानी ने एक ऐसी मां का किरदार निभाया था जो अपने सौतेले बेटे की पढ़ाई-लिखाई रोक कर उससे घर और खेती के काम करवाती है ताकी वो अपना हक ना मांग सके।
विज्ञापन

3 of 5
'बेटा' में अनिल कपूर और माधुरी दीक्षित
वहीं जब अनिल की जिंदगी में माधुरी की एंट्री होती है तो फिर अरुणा का खेल बिगड़ जाता है। फिल्म में माधुरी दीक्षित ने एक पढ़ी लिखी तेज तर्रार लड़की का किरदार निभाया था जो शादी के बाद से ही अपनी सास की असलियत जान जाती है और फिर वो सारी कोशिश करती है कि अपने पति की आंख पर पड़ी पट्टी खोल सके।


 

4 of 5
अनिल कपूर-माधुरी दीक्षित - फोटो : Instagram
अपने दमदार किरदार के लिए अनिल कपूर, अरुणा ईरानी और माधुरी दीक्षित तीनों को ही फिल्म फेयर का अवॉर्ड मिला था। फिल्म की जबरदस्त कहानी के अलावा माधुरी और अनिल पर फिल्माया गया गाना 'धक-धक करने लगा' भी काफी सुपरहिट हुआ था। फिल्म के इस गाने ने ही माधुरी को इंडस्ट्री में धक-धक गर्ल का टैग दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Madhuri And Anil
इस फिल्म में अनिल कपूर और माधुरी के अलावा अनुपम खेर, लक्ष्मीकांत बेर्दे, कुनिका ने भी अहम भूमिका निभाई थी। इस फिल्म ने 5 फिल्मफेयर अवार्ड्स अपने नाम किए थे। 'धक-धक' गाने के लिए सरोज खान को बेस्ट कोरियोग्राफी का अवॉर्ड मिला था। वहीं फिल्म के गाने के लिए अनुराधा पौडवाल को बेस्ट सिंगिंग का अवॉर्ड मिला था।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें