फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Photo: शादी के बाद रिया कपूर और करण बूलानी की पहली तस्वीर आई सामने, ऑफ व्हाइट जोड़े में लग रहीं राजकुमारी

Mon, 16 Aug 2021 03:12 PM IST
अपूर्वा राय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
करण बूलानी, रिया कपूर - फोटो : इंस्टाग्राम
बॉलीवुड अभिनेता अनिल कपूर की छोटी बेटी रिया कपूर शादी के बंधन में बंध चुकी हैं। 14 अगस्त को रिया ने अपने लॉन्गटाइम ब्वॉयफ्रेंड करण बूलानी के साथ सात फेरे लिए हैं। शादी के बाद रिया ने अपने पति संग पहली तस्वीर साझा की है। इस तस्वीर में करण रिया को रिंग पहनाते हुए दिखाई दे रहे हैं। दोनों के चेहरे पर एक होने की खुशी साफ देखी जा सकती है।

रिया ने तस्वीर साझा करते हुए एक खूबसूरत नोट भी लिखा है। रिया ने लिखा, 12 साल बाद मुझे नर्वस नहीं होना चाहिए क्योंकि तुम मेरे सबसे अच्छे दोस्त और अब तक के सबसे अच्छे इंसान हो। लेकिन शादी का अनुभव मेरे लिए अनोखा रहा। मैं हमेशा वह लड़की रहूंगी जिसे मेरे माता-पिता के सोने से पहले रात 11 बजे जुहू घर आना होता है। मुझे नहीं पता था कि मैं कितनी भाग्यशाली हूं। मुझे उम्मीद है कि हम इस परिवार को और करीब बना देंगे।
विज्ञापन

2 of 5
रिया कपूर की शादी - फोटो : सोशल मीडिया
रिया की शादी के मौके पर उनके सभी करीबी रिश्तेदार नजर आए। इस दौरान कपल बेहद सिंपल अंदाज में दिखाई दिया। अर्जुन कपूर, जान्हवी कपूर समेत कई करीबी इस खास मौके को और भी खास बनाने के लिए मौजूद रहे।
 
विज्ञापन

3 of 5
करण बूलानी, रिया कपूर - फोटो : सोशल मीडिया
रिया कपूर और करण बलूनी पिछले 12 साल से रिलेशनशिप में हैं। दोनों की पहली मुलाकात फिल्म 'आयशा' के सेट पर हुई थी। रिया उस फिल्म की प्रोड्यूसर थी जबकि करण फिल्म में असिस्टेंट डायरेक्टर के तौर पर काम कर रहे थे। 

4 of 5
रिया कपूर-करण - फोटो : सोशल मीडिया
रिया और करण की शादी की कोई घोषणा नहीं की गई थी और इसमें केवल परिवार और नजदीकी लोग शामिल हुए। दोनों ने गुपचुप तरीके से शादी की है। हालांकि बाद में अनिल कपूर ने मीडिया के लोगों और फोटोग्राफर्स को मिठाई बांठी।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
करण बूलानी, रिया कपूर - फोटो : सोशल मीडिया
करण (Karan Boolani) एक मशहूर निर्देशक हैं और वह कई फिल्मों का निर्देशन, प्रोड्यूस और डबिंग कर चुके हैं। मालूम हो कि वह 'आयशा', 'वेकअप सिड' जैसी बेहतरीन फिल्मों बतौर असिस्टेंट डायरेक्टर काम कर चुके हैं। इसके साथ ही करण ने अनिल कपूर के लीड रोल वाली सीरीज 24 में भी बतौर डायरेक्टर कुछ एपिसोड बनाए थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें