फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पवनदीप राजन: सलमान खान के लिए चाहते हैं गाना, करण जौहर के ऑफर का कर रहे हैं इंतजार

Mon, 16 Aug 2021 02:41 PM IST
ललित फुलारा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
पवनदीप राजन - फोटो : Instagram
इंडियन आइडल- 12 के विजेता पवनदीप राजन बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता सलमान खान के लिए गाना चाहते हैं। उनका कहना है, मैं सलमान खान के लिए गाना चाहता हूं। इंडियन आइडल 12 के विजेता बनने के बाद पवनदीप राजन ने कहा, 'अगर मुझे एआर रहमान और प्रीतम दा के लिए गाने का मौका मिलता है, तो यह मेरा सपना सच होने जैसा होगा।'

पवनदीप राजन ने कहा, 'करण जौहर ने मुझे धर्मा प्रोडक्शन के लिए एक गाने की पेशकश की है। मैं इस गाने के पूरा होने का इंतजार कर रहा हूं। एआर रहमान हमें पहले ही मौका दे चुके हैं और अरुणिता कांजीलाल उनके लिए दो गाने गा चुकी हैं। वह सभी प्रतियोगियों की मदद कर रहे हैं।' इंडियन आइडल 12 जीतने के बाद पवनदीप ने वोट देने के लिए सभी दर्शकों का आभार भी जताया। पवनदीप राजन बहुमुखी प्रतिभा के धनी हैं। वो गाने के साथ ही कई तरह के वाद्य यंत्र भी बजा लेते हैं। साल 2015 में उन्होंने टीवी शो 'द वॉइस ऑफ इंडिया' जीता था।


 
विज्ञापन

2 of 5
पवनदीप राजन - फोटो : सोशल मीडिया
पवनदीप ने गायक हिमेश रेशमिया का भी आभार जताया। उन्होंने कहा, मुझे प्लेबैक करने का मौका देने और इंडियन आइडल के नए सीजन को जज करने के लिए मैं हिमेश रेशमिया का आभारी हूं। पवनदीप ने कहा कि मेरा सपना सलमान खान के साथ प्लेबैक करना है। आपको बता दें कि 'इंडियन आइडल 12' में पवनदीप की कड़ी टक्कर अरुणिता कांजीलाल, मोहम्मद दानिश, शनमुख प्रिया, निहाल तारो  और सायली कांबले से थी। 
विज्ञापन

3 of 5
सायली कांबले, पवनदीप राजन, अरुणिता कांजीलाल, मोहम्मद दानिश - फोटो : इंडियन आइडल 12
उत्तराखंड के चंपावत के रहने वाले पवनदीप राजन का कहना है कि वे अपने क्षेत्र में एक संगीत विद्यालय बनाना चाहते हैं, ताकि बच्चों को उनकी प्रतिभा निखारने के लिए उचित प्रशिक्षण दिया जा सके। उन्होंने कहा, ट्रॉफी उठाते वक्त मुझे अच्छा नहीं लगा, क्योंकि मैं सोचते हैं कि हर कोई समान रूप से योग्य हैं।
 

4 of 5
पवनदीप राजन, करण जौहर, अरुणिता कांजीलाल - फोटो : सोशल मीडिया
उन्होंने कहा कि शो के विजेता की घोषणा के अंतिम क्षणों में मैंने बहुत ज्यादा नहीं सोचा। मेरे दिमाग में बस एक ही बात थी कि जो भी शो जीतेगा, ट्रॉफी मेरे ही एक दोस्त के पास आएगी। क्योंकि हम सब एक परिवार हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
पवनदीप राजन - फोटो : Instagram
पवनदीप ने कहा, हम सभी प्रतिभागियों ने भविष्य में एक साथ काम करने की योजना बनाई है और हम शो के बाद भी एक दूसरे के संपर्क में रहेंगे। पवनदीप राजन एक बैंड के मेंबर भी हैं। इसके अलावा पवनदीप राजन की एक वेबसाइट भी है pawandeeprajan.com। वह अब तक करीब 13 देशों और भारत के 14 राज्यों में करीब 1200 शोज कर चुके हैं।

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें