फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तकरार: अपनी ही सहेली के पति से दिल लगा बैठीं अमृता, जब कहा गया घर तोड़ने वाली औरत तो मां ने किया था बचाव

Tue, 06 Jul 2021 05:32 PM IST
तान्या अरोड़ा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
अमृता अरोड़ा - फोटो : Instagram
कम्बख्त इश्क और आवारा पागल दीवाना जैसी फिल्मों में काम कर चुकी अमृता अरोड़ा ने आज भले ही फिल्मी परदे से दूरी बना ली हो, लेकिन सोशल मीडिया पर वो छाई रहती हैं। अमृता अक्सर अपनी गर्ल गैंग मलाइका अरोड़ा, करीना कपूर खान और करिश्मा कपूर के साथ पार्टी करती हुईं नजर आती हैं। अमृता अरोड़ा की प्रोफेशनल लाइफ भले ही चर्चित न रही हो, लेकिन उनकी निजी जिंदगी हमेशा सुर्खियों में रहीं। अमृता ने बिजनेसमैन शकील लद्दाख से शादी की और उनके दो बेटे हैं। लेकिन अमृता का शकील से शादी करना उनके कॉलेज की दोस्त निशा राणा को रास नहीं आया।

2009 में की शकील लद्दाख से शादी

अमृता अरोड़ा ने साल 2009 में बिजनेसमैन शकील लद्दाख से शादी की थी। अमृता की मां क्रिश्चन हैं, पिता पंजाबी  और पति मुस्लिम। इसलिए इन दोनों की शादी पूरी परम्पराओं के साथ हुई थी। उनकी शादी बहुत धूमधाम से की गई थी, जिसमें शामिल होने कई मेहमान पहुंचे थें। बता दें कि अमृता के पति शकील लद्दाख की ये दूसरी शादी थी।  इससे पहले शकील ने अमृता की ही सहेली निशा राणा से शादी की थी, लेकिन उनकी शादी साल 2006 में टूट गई। अमृता शकील की शादी के बाद निशा ने अमृता पर कई आरोप लगाए थें। 
विज्ञापन

2 of 5
अमृता अरोड़ा - फोटो : Instagram
अमृता पर लगाया पति चुराने का आरोप

अमृता अरोड़ा और शकील लद्दाख को जहां सभी ने शादी की बधाईयां दी तो वही उनकी करीबी दोस्त और शकील की पूर्व पत्नी निशा राणा को ये बात बिलकुल पसंद नहीं आई। निशा राणा ने मीडिया से की एक बातचीत में सरेआम अमृता अरोड़ा पर उनका पति चुराने का आरोप लगाया और साथ ही निशा ने ये भी कहा कि अमृता पति-पत्नी के बीच आ गई हैं। निशा ने अमृता पर आरोप लगाते हुए ये तक कह दिया था कि वो उनके कपड़े और दूसरे सामान का भी इस्तेमाल करती थीं। इतना ही नहीं निशा ने अपने पूर्व पति शकील लद्दाख पर भी आरोप लगाया और कहा कि 'जब साल 2008 में अमृता लॉस एंजेलिस में कम्बख्त इश्क की शूटिंग कर रही थीं तब वहां शकील उनसे मिलने गए थे और उन्होंने उन्हें महंगे तोहफे दिए थे, जबकि मुझे तलाक के बाद फूटी कौड़ी नहीं दी।'
विज्ञापन

3 of 5
अमृता अरोड़ा - फोटो : Instagram
अमृता की मां ने किया बचाव

निशा द्वारा लगाए गए इन आरोपों के बारे में जब अमृता की मां को पता लगा तो वो अपनी बेटी के बचाव में आगे आईं। साल 2008 में मीडिया से की एक बातचीत में अमृता की मां जॉयसी अरोड़ा ने निशा के आरोपों को बेबुनियाद बताया। उन्होंने कहा, 'निशा का साल 2006 में ही तलाक हो गया था और उस समय मेरी बेटी उस्मान अफजल के साथ रिश्ते में थीं।' अमृता की मां ने आगे बताया कि शकील ने उन्हें तलाक के कागजात भी दिखाए थे जिसमें साफतौर पर ये लिखा था कि शकील और निशा का तलाक आपसी सहमति से हुआ है। अमृता की मां ने ये भी बताया कि निशा और अमृता के बीच पिछले 12 सालों से कोई बातचीत नहीं हुई थी और अमृता की शकील से पहली मुलाकात 2008 में हुई थी।

4 of 5
अमृता अरोड़ा - फोटो : Instagram
शादी से पहले प्रेग्नेंट थी अमृता अरोड़ा

अमृता अरोड़ा को लेकर ये खबरें आईं थीं कि वो शादी से पहले ही मां बनने वाली थी और इसी वजह से उनकी और शकील लद्दाख की शादी आनन-फानन में हुई थी। अमृता अरोड़ा की शादी को 11 साल हो चुके हैं और आज वो अपने पति के साथ खुश हैं।अमृता अरोड़ा के दो बच्चे हैं जिनका नाम अजान और रयान है। साल 2010 में अमृता ने अपनी पहली संतान अजान को जन्म दिया था। उनका कहना है कि वह अपने दोनों बेटों की देखभाल कर खुश हैं और बॉलीवुड में वापसी का उनका कोई इरादा नहीं है। अमृता अक्सर अपने पति के साथ सोशल मीडिया पर तस्वीर साझा करती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
अमृता अरोड़ा - फोटो : Social Media
क्रिकेटर उस्मान अफजल को किया डेट

अमृता अरोड़ा का नाम इसके अलावा पाकिस्तानी क्रिकेटर उस्मान अफजल के साथ भी जुड़ चुका है। ऐसा कहा जाता है कि इन दोनों की मुलाकात एक पार्टी के दौरान उस समय हुई थी जब उस्मान क्रिकेट खेलने के लिए भारत आए थें। शुरुआत में इन दोनों की दोस्ती हुई, लेकिन कुछ समय बाद दोनों ने एक-दूसरे को डेट करना शुरू कर दिया। कहा जाता है कि अमृता से मिलने के लिए उस्मान अक्सर भारत आया करते थें। उस्मान अफजल के अलावा वह अमीषा पटेल के भाई अश्मित पटेल, डीनो मोरियो और उपेन पटेल के साथ रिलेशनशिप में भी रह चुकी हैं।  
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें