सदी के महानायक अमिताभ बच्चन ने 70 के दशक से दर्शकों का मनोरंजन किया है और आज भी वो दर्शकों के बीच काफी लोकप्रिय हैं। उनसे जुड़ी हर खबर चर्चा में बनी रहती है। अभी हाल ही में उनके बॉडीगार्ड जितेंद्र को लेकर खबरें सामने आ रही थी कि अमिताभ बच्चन उन्हें 1.5 करोड़ रुपये तनख्वाह देते हैं। अब खबर है कि कई साल से अमिताभ बच्चन के बॉडीगार्ड रहे मुंबई पुलिस के हेड कॉन्स्टेबल जितेंद्र शिंदे का तबादला कर दिया गया है। 1.5 करोड़ रुपये की तनख्वाह मिलने की खबर सामने आने के बाद से जितेंद्र के खिलाफ विभागीय जांच के आदेश भी दे दिए गए हैं।
अमिताभ बच्चन के सिक्योरिटी गार्ड का हुआ तबादला
बता दें कि साल 2015 से जितेंद्र अमिताभ बच्चन की सुरक्षा कर रहे हैं। साथ ही वो अपनी खुद की भी सुरक्षा एजेंसी चला रहे थे। इस बात की जानकारी जब प्रशासन को हुई तो मामला पुलिस कमिश्नर तक पहुंच गया। ऐसे में मुंबई पुलिस कमिश्नर हेमंत नागराले ने जितेंद्र शिंदे का तबादला कर दिया।