फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोशल मीडिया: शिबानी दांडेकर ने गर्दन पर बनाया ब्वॉयफ्रेंड फरहान के नाम का टैटू, जन्मदिन के दिन किया शेयर

Fri, 27 Aug 2021 12:04 PM IST
ललित फुलारा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
शिबानी दांडेकर - फोटो : instagram/shibanidandekar
एक्ट्रेस, सिंगर और टीवी पर्सनालिटी शिबानी दांडेकर का आज जन्मदिन है। वो 27 अगस्त 1980 में पुणे में पैदा हुई। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत अमेरिकी टेलीविजन में एंकर के तौर पर की और भारत लौटने के बाद मॉडलिंग में हाथ आजमाया। मॉडलिंग के साथ ही उन्होंने सिंगर के रुप में भी पहचान बनाई। वो कई टीवी शो होस्ट कर चुकी हैं। शिबानी ने अपने जन्मदिन जेस्चर के तौर पर अपनी गर्दन पर ब्वॉयफ्रेंड फरहान अख्तर के नाम का टैटू गुदवाया है।

उनके इंस्टाग्राम स्टोरीज पर इस नए टैटू की झलक दिखाई दी है। असली पोस्ट को टैटू आर्टिस्ट मिस्टर के ने शिबानी और फरहान अख्तर दोनों को टैग करते हुए शेयर किया है। दरअसल, शिबानी ने अपने 42वें जन्मदिन पर प्रेमी फरहान को टैटू समर्पित किया है। 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
फरहान अख्तर से सुर मिलाने इस कंसर्ट में पहुंचीं शिबानी दांडेकर - फोटो : self
फरहान अख्तर ने भी उनको इंस्टाग्राम पर जन्मदिन की शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने अपनी और शिबानी की एक मोनोक्रोम तस्वीर साझा की है। जिसके कैप्शन में लिखा है "पूरे दिल से .. जन्मदिन मुबारक। लव यू।

विज्ञापन

3 of 5
शिबानी दांडेकर - फोटो : self
आपको बता दें कि शिबानी और फरहान तीन साल से रिलेशनशिप में हैं। इससे पहले फरहान की शादी हेयर स्टाइलिस्ट अधुना भबानी से हुई थी और दोनों की दो बेटियों - शाक्य और अकीरा हैं।

 

4 of 5
रिया चक्रवर्ती, शिबानी दांडेकर - फोटो : सोशल मीडिया
इस महीने की शुरुआत में शिबानी ने फरहान के साथ शादी के बंधन में बंधने के बारे में बात की और कहा कि हर कोई मुझसे यह सवाल पूछ रहा है। सच कहूं तो मैं इसका पता लगाऊंगी और फिर आपको बता दूंगी। उन्होंने यह भी कहा कि अभी ऐसा कुछ नहीं है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
अंकिता लोखंडे, शिबानी दांडेकर - फोटो : Twitter: @anky1912
शिबानी का कहना था कि वो और फरहान एक साथ काम करते हैं। एक साथ कंटेंट देखते हैं और एक साथ अपने कुत्तों के साथ खेलते हैं। उन्होंने कहा था हमारे बीच अच्छी बॉन्डिंग है। शिबानी खतरों के खिलाड़ी, झलक दिखला जा और आई कैन डू दैट जैसे रियलिटी शो में भाग ले चुकी हैं। उन्होंने शानदार और नूर जैसी फिल्मों में सहायक भूमिकाएं भी निभाई हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें