फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jawan: 'जवान' के फैन बन अल्लू अर्जुन ने की शाहरुख की तारीफ, किंग खान ने किया 'पुष्पा' को तोहफा देने का वादा

Thu, 14 Sep 2023 01:39 PM IST
साक्षी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

शाहरुख खान और नयनतारा की फिल्म 'जवान' की तारीफ अब साउथ सुपरस्टार अल्लू अर्जुन ने भी की है। उन्होंने किंग खान को सबसे अच्छा अभिनेता बताया।
विज्ञापन
1 of 4
अल्लू अर्जून, शाहरुख खान - फोटो : सोशल मीडिया
हाल ही में रिलीज हुई शाहरुख खान की फिल्म 'जवान' को प्रशंसकों के साथ-साथ सिनेमा जगत के तमाम सितारों से प्रशंसा मिल रही है। एटली के जरिए निर्देशित इस फिल्म में शाहरुख खान, नयनतारा और विजय सेतुपति मुख्य भूमिकाओं में थे और इसमें दीपिका पादुकोण का विस्तारित कैमियो था। फिल्म की रिलीज के बाद से ही अब तक साउथ से लेकर बॉलीवुड तक के कई सितारों ने 'जवान' की तारीफ करते हुए शाहरुख को बधाई दी थी। अब दक्षिण अभिनेता अल्लू अर्जुन ने टीम को उनकी सफलता के लिए बधाई देते हुए एक हार्दिक नोट लिखा।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 4
अल्लू अर्जुन - फोटो : सोशल मीडिया
अल्लू अर्जुन ने एक्स हैंडल (ट्विटर) पर लिखा, “इस विशाल ब्लॉकबस्टर के लिए 'जवान' की पूरी टीम को बहुत बधाई। 'जवान' के सभी कलाकारों, तकनीशियनों, क्रू और निर्माताओं को हार्दिक शुभकामनाएं।" शाहरुख खान की तारीफ करते हुए उन्होंने लिखा, शाहरुख का अब तक का सबसे विशाल अवतार, अपने स्वैग से पूरे भारत और उससे भी आगे को मंत्रमुग्ध कर रहा है। आपके लिए सचमुच बहुत खुश हूं सर, हमने आपके लिए यही प्रार्थना की थी।"

Jawan: करण जौहर को भायी शाहरुख खान की 'जवान', एटली की फिल्म को लेकर कही यह बात

 
विज्ञापन

3 of 4
जवान - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
इसके साथ अल्लू अर्जुन ने विजय सेतुपति, नयनतारा और एटली के लिए भी खास बातें लिखीं। अल्लू अर्जुन ने विजय सेतुपति के लिए कहा कि कहा विजय हमेशा की तरह अपनी भूमिका में बहुत शानदार हैं। दीपिका पादुकोण की शानदार, सहज और प्रभावशाली उपस्थिति रही नयनतारा राष्ट्रीय स्तर पर सबसे ज्यादा चमक रही हैं। अनिरुद्ध आप देश में हर किसी को अपने संगीत से रूबरू करा रहे हैं। उन्होंने फिल्म निर्माता एटली की प्रशंसा की और लिखा कि हम सभी को गौरवान्वित करने, शानदार फिल्म देने और भारतीय बॉक्स ऑफिस पर इतिहास रचने के लिए एटली को बधाई।

Mujib: 'दुनियाभर में गूंज उठेगी मुजीबुर्रहमान की कहानी',  TIFF में 'मुजीब' की स्क्रीनिंग पर बोले श्याम बेनेगल
विज्ञापन

4 of 4
शाहरुख खान, अल्लू अर्जुन - फोटो : सोशल मीडिया
अल्लू अर्जुन के ट्वीट पर शाहरुख खान ने भी बेहद प्यार बरसाया और जवाब दिया। शाहरुख ने लिखा, “बहुत बहुत धन्यवाद मेरे दोस्त। आपके प्यार और प्रार्थनाओं के लिए बहुत-बहुत धन्यवाद और जब स्वैग की बात आती है और 'द फायर' खुद मेरी तारीफ कर रहे हैं, वाह...इसने मेरा दिन बना दिया। जवान होने का अहसास अब दो बार हो चुका है। मुझे यह स्वीकार करना होगा कि मैंने आपसे कुछ न कुछ सीखा होगा, क्योंकि मैंने 'पुष्पा' को तीन दिनों में तीन बार देखा था। आपको बहुत-बहुत प्यार और जितनी जल्दी हो सके व्यक्तिगत रूप से आकर आपको एक उपहार दूंगा। तुम्हें प्यार करता हूं।"
 

Jawan: 'जवान' के लिए एटली ने किंग खान को सिखाई थी तमिल, परफेक्ट शॉट मिलने पर शाहरुख के साथ किया था यह काम

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें