अलाया एफ की पार्टी
- फोटो : Instagram
एक इंटरव्यू में अलाया ने ऐश्वर्य और अपने रिश्ते के बारे में बताया। अलाया ने कहा, 'अगर आपके बारे में बातें हो रही हैं तो अच्छा है। आपको एक रिपोर्ट को गंभीरता से नहीं लेना चाहिए'। अलाया ने कहा,'ऐश्वर्य ठाकरे मेरे बहुत अच्छे दोस्त हैं और बहुत ही प्रतिभाशाली इंसान हैं। इस तरह की बातें जब सामने आती हैं तो मेरे करीबी लोगों के मन में जिज्ञासा बढ़ती है, लेकिन अब उन्हें भी इन खबरों की आदत पड़ चुकी है।मैं अपनी निजी जिंदगी को लेकर ज्यादा सोचती नहीं हूं। मुझे लगता है कि निजी जिंदगी में होने वाली सभी चीजें स्वभाविक रूप से होनी चाहिए'।