फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यादें: 'कल किसने देखा, आज जी लो जिंदगी', राज कौशल का वो पोस्ट जो सच साबित हो गया

Wed, 30 Jun 2021 04:48 PM IST
विजयाश्री गौर एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
मंदिरा बेदी, राज कौशल - फोटो : सोशल मीडिया
बॉलीवुड के फिल्ममेकर और मंदिरा बेदी के पति राज कौशल का 30 जून को आकस्मिक निधन हो गया। उनके गुजर जाने की खबर सामने आते ही हर कोई  हैरान हो गया। बॉलीवुड के सेलेब्स ने भी उनके निधन पर शोक जताया। बता दें कि राज कौशल को करीब 4 बजकर 30 मिनट पर हार्ट अटैक आया था और अस्पताल ले जाने से पहले ही उन्होंने घर पर दम तोड़ दिया। उनके अचानक चले जाने से परिवार को गहरा धक्का लगा है। मंदिरा के भी आंसू नहीं रुक रहे हैं। राज सिर्फ 49 साल के थे और शारीरिक रूप से बिल्कुल स्वस्थ्य थे।

सोशल मीडिया पर साझा कीं थीं तस्वीरें

ऐसा भी नहीं था कि उन्हें लंबे समय से किसी बीमारी ने परेशान किया हुआ था। ऐसे में अचानक से उनका चले जाना हर किसी के लिए बेहद हैरान कर देने वाली बात है। सबसे खास बात ये है कि अपने निधन के एक दिन पहले उन्होंने अपने घर हुई पार्टी की तस्वीरें साझा कीं थीं। दरअसल राज कौशल सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय रहते थे और अक्सर कुछ ना कुछ तस्वीरें साझा करते रहते थे। उनके घर रविवार को पार्टी की थी जिसमें उनके घर कुछ खास मेहमान आए थे।
विज्ञापन

2 of 5
राज कौशल की पार्टी में सितारे - फोटो : सोशल मीडिया
मंदिरा और राज की इस पार्टी में नेहा धूपिया, अंगद बेदी, जहीर खान, सागरिका घाटगे, आशीष चौधरी सहित और भी कलाकार मौजूद थे। इन तस्वीरों को साझा करने के साथ राज ने लिखा था, 'सुपर संडे, सुपर फ्रेंड्स, सुपर फन'। इन तस्वीरों को देखकर कोई कह नहीं सकता है कि कुछ दिनों बाद राज इस दुनिया का ही हिस्सा नहीं रहेंगे। इन तस्वीरों में सभी खुश नजर आ रहे हैं। जहां कुछ दिनों पहले मस्ती का माहौल था आज वहां गम छाया हुआ है।



विज्ञापन

3 of 5
राज कौशल, मंदिरा बेदी - फोटो : सोशल मीडिया
राज इंस्टाग्राम पर अक्सर दोस्तों के साथ पार्टी की तस्वीरें और अपने प्रोफेशनल लाइफ से जुड़ी बातें भी साझा करते रहते थे। राज ने आज से ठीक आठ हफ्ते पहले 30 अप्रैल को कुछ ऐसी बात लिख दी थी जो अब सच हो गई। उन्होंने लिखा था, 'कल किसने देखा है। एक ही जिंदगी है।' उस वक्त राज भी नहीं जान पाए होंगे कि उनका दिल उन्हें धोखा देने वाला है।

4 of 5
मंदिरा बेदी, राज कौशल - फोटो : सोशल मीडिया
राज पिछले काफी समय से 'अक्कड़ बक्कड़' की शूटिंग में व्यस्त थे। एक हफ्ते पहले ही उन्होंने वेब सीरीज की शूटिंग खत्म की थी और रैप अप की तस्वीर भी साझा की थी। इस तस्वीर में भी राज बेहद खुश नजर आ रहे हैं। बता दें कि राज ने 'शादी के लड्डू', 'एंथनी कौन है', 'प्यार में कभी कभी' जैसी फिल्मों का निर्माण और निर्देशन किया था। विज्ञापन की दुनिया में भी उन्होंने खास पहचान बनाई थी।


विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
मंदिरा बेदी, राज कौशल - फोटो : सोशल मीडिया
राज कौशल ने मंदिरा से 14 फरवरी 1999 को शादी की थी। पहली बार शो के ऑडिशन के लिए मिले राज और मंदिरा को पहली नजर में कुछ एहसास हो गया था। इसके बाद कई मुलाकातों ने ये तय कर दिया कि दोनों एक दूसरे के बिना नहीं रह पाएंगे। आज राज मंदिरा बेदी से अलग हो गए और उनसे बहुत दूर चले गए। मंदिरा के लिए ये ऐसा दुख है जो उनके दिल से कभी नहीं जाएगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें