बॉलीवुड में हीरो-हीरोइन बनने का सपना लेकर बहुत से लोग मुंबई आते हैं, लेकिन हर कोई अपनी मंजिल पा ले ये जरूरी नहीं है। वहीं बॉलीवुड में शुरू से ही नेपोटिज्म का दबदबा रहा है। बॉलीवुड स्टार्स अपने अभिनय से दर्शकों का मनोरंजन करते हैं और धीरे-धीरे उनके बच्चे भी फिल्मों में आने के लिए तैयार हो जाते हैं। अब तक आलिया भट्ट, वरुण धवन, जान्हवी कपूर, सारा अली खान, ईशान खट्टर, अनन्या पांडे जैसे कई सितारे बॉलीवुड में एंट्री कर चुके हैं।
इस साल नजर आएंगे ये नए चेहरे
जहां कई स्टार किड्स अपने अभिनय से दर्शकों को प्रभावित कर चुके हैं तो कई ऐसे हैं जो अभी भी इंडस्ट्री में अपने पैर जमा रहे हैं। पिछले कुछ सालों से बॉलीवुड में स्टार किड्स ज्यादा लॉन्च हो रहे हैं। वहीं बहुत कम ही आउटसाइडर्स हैं जिन्हें दर्शकों के बीच पहचान मिली हो। इस साल फिर स्टार किड्स की एक और टोली तैयार हो गई है जो बहुत जल्द इंडस्ट्री में डेब्यू करने जा रही है। अब इन स्टार किड्स की एंट्री दर्शकों को कितनी पसंद आती है ये तो आने वाले समय में पता चलेगा फिलहाल आपको बताते हैं उन स्टार किड्स के बारे में जो होने वाले हैं इस साल लॉन्च।