फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिग बॉस 15: पूजा शर्मा से पहले ये सात समलैंगिक सितारे सलमान खान के शो में ले चुके हैं हिस्सा

Mon, 14 Jun 2021 05:22 PM IST
स्वाति सिंह एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 8
पूजा शर्मा - फोटो : सोशल मीडिया
टीवी के मशहूर शो बिग बॉस अपने नए सीजन के साथ आने के लिए पूरी तरह तैयार है। बिग बॉस के अगले सीजन के प्रतियोगी को लेकर खूब कयास लगाए जा रहे हैं। बिग बॉस फैंस यह जानने के लिए बेकरार हैं कि नए सीजन (Bigg Boss 15) में कौन-कौन प्रतियोगी भाग लेंगे। आए दिन किसी ना किसी सितारे का नाम इस शो से जुड़ ही रहा है। अब तक टीवी से जुड़े तमाम सेलेब्स के नाम सामने आ चुके हैं। बीते दिनों नया नाम पूजा शर्मा का सुनने को मिला। 

ट्रांसजेंडर पूजा शर्मा सलमान खान के इस शो में आने के लिए काफी ज्यादा उत्साहित है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार पूजा शर्मा से जुड़े एक सूत्र ने बयान दिया है कि वो भी बिग बॉस 15 में नजर आ सकती हैं। पूजा शर्मा (Pooja Sharma) का ड्रेसिंग स्टाइल लोगों को बॉलीवुड की सदाबहार एक्ट्रेस रेखा से प्रेरित लगता है। लोगों को पूजा शर्मा का लुक बेहद ही पसंद आता है। एक समय था जब पूजा शर्मा लोकल ट्रेन में वीडियोज बनाया करती थीं और आज सोशल मीडिया पर उनकी अच्छी खासी फैन फॉलोइंग है। खबरें यह भी सामने आ रही हैं कि पूजा शर्मा शो में बतौर कॉमनर नजर आ सकती हैं। हालांकि, पूजा पहली एलजीबीटी प्रतियोगी नहीं है, इससे पहले भी एलजीबीटी कंटेस्टेंट्स शो में हिस्सा ले चुके हैं...
विज्ञापन

2 of 8
बॉबी डार्लिंग - फोटो : Social Media
बॉबी डार्लिंग समलैंगिक समुदाय के एक प्रसिद्ध कलाकार भी हैं। उन्होंने बिग बॉस के पहले सीजन में भाग लिया था। शो के दौरान भी बॉबी डार्लिंग कई बार विवादों में रह चुके हैं। बता दें कि 23 साल की उम्र में बॉबी ने एक समलैंगिक व्यक्ति के किरदार के 18 रोल अदा करने के कारण उनका नाम लिम्का बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज है। वे बचपन से ही समलैंगिक हैं। 2010 में उन्होंने ब्रेस्ट इंप्लांट सर्जरी करवाई थी। 
विज्ञापन

3 of 8
रोहित वर्मा - फोटो : social media
रोहित वर्मा
इन्हें सलमान खान के शो के तीसरे सीजन में देखा गया था। रोहित वर्मा पेशे से फैशन डिजाइनर हैं। बिग बॉस के सीजन तीन में रोहित वर्मा और अभिनेता कमाल आर खान के बीच काफी झगड़ा देखने को मिला था। यह झगड़ा इतना बढ़ गया था कि केआरके ने रोहित के सिर पर बोतल दे मारी थी। जिसके बाद केआरके को तुरंत शो से बाहर कर दिया था। 

4 of 8
laxmi narayan tripathi - फोटो : social media
लक्ष्मी नारायण त्रिपाठी
यह मशहूर ट्रांसजेंडर सामाजसेवी हैं। लक्ष्मी नारायण त्रिपाठी बिग बॉस के पांचवें सीजन का हिस्सा थीं। वह सलमान खान के शो में एलजीबीटीक्यू समुदाय को प्रस्तुत कर रही थीं। बिग बॉस के अलावा लक्ष्मी 'सच का सामना', '10 का दम' और 'राज पिछले जनम का' में भी हिस्सा ले चुकी हैं।
विज्ञापन

5 of 8
इमाम सिद्दीकी - फोटो : file photo
इमाम सिद्दीकी
फैशन स्टाइलिस्ट इमाम सिद्दीकी बिग बॉस के सीजन छह का हिस्सा थे। इस शो में रहते हुए इमाम सिद्दीकी ने शाहरुख खान की सफलता के पीछे खुद का हाथ बताया था। जिसके बाद सलमान खान ने उनकी जमकर क्लास लगाई थी।
विज्ञापन

6 of 8
विवेक मिश्रा - फोटो : social media
विवेक मिश्रा
यह सलमान खान के शो के सातवें सीजन में नजर आए थे। विवेक मिश्रा योग गुरु और एलजीबीटी राइट्स एक्टिविस्ट हैं। विवेक 'न्यूड योग गुरु' के नाम से भी जाने जाते हैं। विवेक ने श्वेता तिवारी के पूर्व पति राजा चौधरी पर रेप की कोशिश का आरोप लगाया था।
विज्ञापन

7 of 8
वीजे एंडी
वीजे एंडी
यह छोटे पर्दे के मशहूर वीडियो जॉकी रहे हैं। वीजे एंडी भी बिग बॉस के सीजन सात का हिस्सा थे। वीजे एंडी का पूरा नाम विजय कुमार है। एंडी चैनल वी के लिए शो करके मशहूर हुए थे। इसके अलावा उन्होंने कुछ और टीवी शोज भी होस्ट किए है।
विज्ञापन

8 of 8
सुशांत दिवगिकर - फोटो : social media
सुशांत दिवगिकर
यह मिस्टर गे इंडिया रह चुके हैं। सुशांत दिवगिकर ने साल 2014 में यह खिताब जीता था। सुशांत दिवगिकर बतौर मॉडल कई बार रैंप वॉक कर चुके हैं। वह बिग बॉस के सीजन आठ का हिस्सा थे। 
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें