आर्यन खान की जमानत याचिका बुधवार को भी खारिज हो गई। अब आर्यन के वकील सतीश मानशिंदे बॉम्बे हाई कोर्ट में अपील करेंगे। जैसे ही कोर्ट में सुनवाई शुरू हुई, जज ने एक लाइन में कहा- तीनों अभियुक्तों की जमानत याचिका खारिज की जाती है। गुरुवार को आर्यन खान की न्यायिक हिरासत खत्म हो रही है ऐसे में किला कोर्ट में आर्यन की पेशी होगी, जहां एनसीबी तीनों आरोपियों की कस्डटी मांग सकती है। इस बीच आर्यन खान के वकील ने बॉम्बे हाई कोर्ट का रुख किया है।
समीर वानखेड़े ने कोर्ट के इस फैसले को सत्य की जीत बताया है। नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो के अफसर समीर वानखेड़े ने आर्यन को जमानत ना मिलने पर सिर्फ इतना ही कहा कि 'सत्यमेव जयते'।