फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शर्लिन चोपड़ा बोलीं: शिल्पा शेट्टी ने मुझे धमकाते हुए कहा-अगर राज कुंद्रा के यौन शोषण की खबरें लीक हुईं तो...

Wed, 20 Oct 2021 05:15 PM IST
अपूर्वा राय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
शिल्पा शेट्टी, शर्लिन चोपड़ा - फोटो : सोशल मीडिया
मंगलवार को ही शिल्पा शेट्टी और राज कुंद्रा ने अभिनेत्री शर्लिन चोपड़ा पर 50 करोड़ का मानहानि का मुकदमा किया है। इसके एक दिन बाद ही शर्लिन ने शिल्पा पर धमकाने का आरोप लगा दिया है। शर्लिन का कहना है कि शिल्पा ने उन्हें फोन कर धमकाया और केस वापस लेने को कहा। शर्लिन ने सोशल मीडिया के जरिए शिल्पा और राज पर उन्हें धमकाने और अंडरवर्ल्ड की धमकी देने का आरोप लगाया है।



 
विज्ञापन

2 of 5
शर्लिन चोपड़ा - फोटो : instagram
शर्लिन ने अपने ट्वीट में लिखा- राज कुंद्रा और शर्लिन चोपड़ा की काम करने की प्रक्रिया- 19 अप्रैल 2021 को राज कुंद्रा ने ना सिर्फ मुझे मेरे घर पर आकर अंडरवर्ल्ड की धमकी दी बल्कि उनकी पत्नी शिल्पा शेट्टी ने भी मुझे फोन कर कहा- अगर राज क्रुंद्रा के खिलाफ यौन शोषण की खबरें बाहर आईं तो वे मेरे खिलाफ मानहानि का मुकदमा करेंगी।
विज्ञापन

3 of 5
शर्लिन चोपड़ा, राज कुंद्रा - फोटो : सोशल मीडिया
शर्लिन आगे कहती हैं- आप किसी कलाकार का यौन शोषण नहीं कर सकते हैं अगर वह आपके खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज करने का विकल्प चुनती है तो आप उसे मानहानि के मुकदमे की धमकी भी नहीं दे सकते। शर्लिन का आरोप है कि राज क्रुंद्रा ने उनके घर जाकर बिना उनकी मर्जी के उन्हें छुआ।
 

4 of 5
शर्लिन चोपड़ा - फोटो : Instagram
इससे पहले शिल्पा और राज के वकील ने कहा था, शर्लिन चोपड़ा द्वारा राज कुंद्रा और शिल्पा शेट्टी कुंद्रा के खिलाफ लगाए गए सभी आरोप मनगढ़ंत, झूठे, तुच्छ, निराधार और बिना किसी सबूत के हैं। यह सब शर्लिन चोपड़ा ने राज और शिल्पा की छवि को बदनाम करने के लिए और पैसे वसूली करने के लिए किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
शर्लिन चोपड़ा - फोटो : Twitter: @SherlynChopra
शर्लिन चोपड़ा ने राज और शिल्पा के खिलाफ 14 अक्तूबर को एफआईआर दर्ज कराई थी। शर्लिन ने यह शिकायत धोखाधड़ी करने और मानसिक प्रताड़ना के लिए दर्ज करवाई थी। दरअसल शर्लिन ने राज कुंद्रा के खिलाफ शिकायत दर्ज कराते हुए कहा था, मैंने जेएल स्ट्रीम कंपनी के लिए तीन वीडियोज शूट किये थे, मगर वादे के मुताबिक मुझे पैसे नहीं दिए गए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें