मां बनना आज भी किसी भी औरत के लिए एक बहुत बड़ी जिम्मेदारी होती है। चाहे कोई महिला हाउस वाइफ हो या फिर वर्किंग हो, उनके लिए एक वक्त पर बच्चे और काम दोनों को संभालना काफी मुश्किल हो जाता है, लेकिन आज के इस लेख में हम बॉलीवुड और टीवी जगत की उन अभिनेत्रियों के बारे में बताने जा रहे हैं, जो बेहद कम उम्र में ही मां बन गई थीं। इसमें से जहां कुछ ने प्रेग्नेंसी के बाद काम से ब्रेक ले लिया तो कुछ ने इंडस्ट्री में अपना पैर जमाए रखा था। तो चलिए जानते हैं इन हसीनाओं के बारे में।