बॉलीवुड में लगातार कई फिल्में रिलीज होती हैं, जिनमे से कुछ फिल्में फ्लॉप होती हैं तो कुछ हिट हो जाती हैं। हर फिल्म में कम से कम पांच से छह गाने भी देखने को मिलते हैं। कई बार फिल्मों के गाने भी उन्हें हिट बनाने में मदद करते हैं। फिल्मों के गाने का सुरूर दर्शकों पर इस कदर छा जाता है कि फिल्म को हिट बनाने के लिए केवल उनके गाने ही काफी होते हैं, जैसे की राहुल रॉय और अनु अग्रवाल की फिल्म 'आशिकी'। यह फिल्म इस बात का उदाहरण है कि कभी कभी फिल्में केवल गाने के दम पर ही चलती हैं। बॉलीवुड में लगभग सभी फिल्मों में गाने देखने को मिलते हैं, जिनके गाने हिट भी होते हैं और फ्लॉप भी होते हैं। हालांकि, कुछ फिल्में बॉलीवुड में ऐसी भी हैं, जिनमें एक भी गाने नहीं हैं, बावजूद इसके वे फिल्में बॉक्स ऑफिस पर सफल साबित हुईं। चलिए जानते हैं उन फिल्मों के बारे में, जो अपनी कहानी के दम पर दर्शकों का दिल छू गईं।