आराध्या बच्चन
- फोटो : सोशल मीडिया
अनुपम खेर के बेटे सिकंदर खेर ने भी आराध्या बच्चन को जन्मदिन की हार्दिक बधाई दी है। उन्होंने आराध्या की एक पुरानी तस्वीर साझा करते हुए लिखा, मेरी प्यारी राजकुमारी को सबसे अच्छा... मैं तुमसे बहुत प्यार करता हूं... स्वास्थ्य हमेशा तुम्हारे साथ रहेगा और खुशी हमेशा उन लोगों के साथ रहेगी जो तुम्हारे आसपास हैं ... भगवान तुम्हारा भला करे।
गौरतलब है कि अभिषेक और ऐश्वर्या ने 20 अप्रैल 2007 को शादी की थी। 16 नवंबर 2011 को आराध्या पैदा हुई। अभिषेक और ऐश्वर्या ने इस बार आराध्या का 10वां जन्मदिन मालदीव में मनाया। मालदीव पहुंचते ही ऐश्वर्या राय ने अपने इंस्टाग्राम पर एक तस्वीर शेयर की थी। जिसके कैप्शन में उन्होंने लिखा था, सन, ब्रीज एंड पैराडाइज। वहीं, अभिनेता अभिषेक बच्चन ने भी अपने इंस्टाग्राम पर रिजॉर्ट अमिला की तस्वीर शेयर की है। जिसके कैप्शन में उन्होंने लिखा है कि सुबह उठने के बाद यह नजारा देखना बुरा नहीं है। अभिषेक, ऐश्वर्या और बेटी आराध्या के साथ 13 नवंबर को मुंबई से मालदीव के लिए गये थे।