आमिर खान
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई
ज़ाहिर सी बात है इतवार के दिन सबके अपने अपने कार्यक्रम पहले से तय होते हैं लेकिन आमिर ऐसे ही अपना पॉपुलरिटी मीटर नापते रहे हैं। कहीं किसी सार्वजनिक कार्यक्रम में पहुंचने की दो घंटे पहले सुरसुरी छोड़ी जाती और पूरे मुंबई के फोटोग्राफरों को वहां मेला लग जाता है। इनकी गिनती भी होती है कि कौन कौन आया और कौन कौन रह गया। लेकिन, ये मेला अब छंटने लगा है। कोरोना काल ने मुंबई के एंटरटेनमेंट फोटोग्राफर्स को कई सबक दिए हैं। उन्होंने सीखा कि जो सितारे उन पर कभी कभी भड़क जाते हैं, वे मुसीबत के समय उनकी मदद भी करते हैं। और, कई सितारे ऐसे भी रहे जिनकी रोशनी तो वे चारों दिशाओं में पिछले कई साल तक फैलाते रहे लेकिन मुसीबत के समय सबसे ज्यादा अंधेरा इन्हीं दीयों तले दिखाई दिया।