फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हारिए न हिम्मत: फिल्म 'मर्दानी’ से पहले 250 बार रिजेक्ट हुए ताहिर राज, संघर्ष के लिए तैयारी जरूरी

Tue, 15 Jun 2021 10:43 AM IST
दीपाली श्रीवास्तव अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
विज्ञापन
1 of 5
ताहिर राज भसीन - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की संदिग्ध मौत के बारे में लोग अक्सर ये कहते रहे हैं कि उन्होंने हिंदी सिनेमा में लगातार चलते आ रहे संघर्ष से परेशान होकर आत्महत्या कर ली। जाने माने अभिनेता ताहिर राज भसीन ने इसी सिलसिले में एक सनसनीखेज खुलासा किया है। ताहिर भी हिंदी इंडस्ट्री के लिए आउटसाइडर हैं। फिल्म ‘मर्दानी’ के जरिये उन्होंने बॉलीवुड में शानदार ढंग से कदम रखा और वह कहते हैं कि आदित्य चोपड़ा की इस फिल्म के लिए साइन किए जाने से पहले उन्हें 250 बार रिजेक्ट किया जा चुका था। ताहिर कहते हैं, "किसी भी मुकाम तक पहुंचने में थोड़ा समय लगता है, और मैं इस बात को पहली बार मुंबई आने के बाद ही समझ गया था। ‘मर्दानी’ से पहले लगातार तीन साल तक मैं ऑडीशन देता रहा। इस दौरान मुझे लगभग 250 ऑडिशन में रिजेक्ट कर दिया गया लेकिन मैंने अपने जुनून को कम नहीं होने दिया।"
विज्ञापन

2 of 5
ताहिर राज भसीन - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
एक्टर आगे कहते हैं, "इस तिरस्कार को भी मैंने पॉजिटिव फीडबैक की तरह इस्तेमाल किया। इसका सीधा सा मतलब था कि मुझे अपने हुनर को और निखारने की जरूरत है। वर्कशॉप में कड़ी मेहनत और घंटों अभ्यास के बाद मैंने अपने हुनर को निखारा।"
विज्ञापन

3 of 5
ताहिर राज भसीन - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
ताहिर जल्द ही फिल्म ‘लूप लपेटा’ में दिखने वाले हैं। वह कहते हैं, “रुकावटों की वजह से मुझमें काफी इंप्रूवमेंट आया जिसने मुझे सही समय पर आगे बढ़ने के लिए तैयार किया। सही मायने में  हिट होना और लगातार आगे बढ़ते रहने का संकल्प ही आपकी सबसे बड़ी ताकत है। यही सरल संदेश ही तो आज की दुनिया है। चुनौतियों से भरे मौजूदा हालात ने हम सभी को प्रभावित किया है, और आने वाले समय की कसौटी के लिए खुद को बेहतर, फिट और मजबूत बनाना ही साहस है।”

4 of 5
ताहिर राज भसीन - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
इतने बड़े पैमाने पर रिजेक्शन के बावजूद ताहिर ने कभी उम्मीद का दामन नहीं छोड़ा। वह कहते हैं, "सच कहूं तो मैंने मुंबई में अपने शुरुआती दिनों को कभी स्ट्रगल के दौर के रूप में नहीं देखा। दरअसल यह मेरे अरमानों का दौर था। मैं एक सपना देख रहा था और मेरे मन में इसे सच करने की ख़्वाहिश थी। इस सफ़र की चुनौतियां ही तो कामयाबी को जश्न मनाने लायक बनाती हैं।”
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
ताहिर राज भसीन - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
फिल्म 'लूप लपेटा' में ताहिर जल्द ही तापसी पन्नू के साथ रोमांटिक लीड में दिखाई देंगे, जबकि फिल्म 'बुलबुल तरंग' में वह सोनाक्षी सिन्हा के साथ काम कर रहे हैं। वेब सीरीज  'ये काली आंखें' में ताहिर की जोड़ी श्वेता त्रिपाठी के साथ बनी है। उनकी एक फिल्म '83'  भी रिलीज के इंतजार में है, जिसे कबीर ख़ान डायरेक्ट कर रहे हैं। इस फ़िल्म में उन्होंने महान भारतीय क्रिकेटर सुनील गावस्कर की भूमिका निभाई है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें