फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hrithik Roshan: इन फिल्मों धमाल मचाते नजर आएंगे ऋतिक रोशन, एक्शन, रोमांस और थ्रिलर होगा भरपूर

Thu, 10 Oct 2024 06:52 PM IST
अंजू बाजपेई एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

अभिनेता ऋतिक रोशन सभी के पसंदीदा अभिनेता हैं। उनकी हर एक फिल्म का प्रशंसक बेसब्री से इंतजार करते हैं। अब प्रशंसकों की निगाहें ऋतिक की सभी आगामी फिल्मों की रिलीज पर है, जिनमें सबसे पहले शामिल है वॉर 2।
विज्ञापन
1 of 5
ऋतिक रोशन - फोटो : इंस्टाग्राम@hrithikroshan

2 of 5
ऋतिक रोशन - फोटो : इंस्टाग्राम@hrithikroshan
बॉलीवुड अभिनेता ऋतिक रोशन कम ही फिल्में कर रहे हैं, लेकिन वह जो भी फिल्म करते हैं, उसकी रिलीज का प्रशंसक बेसब्री से इंतजार करते हैं क्योंकि ऋतिक की फिल्मों में भरपूर मात्रा में एक्शन, रोमांस, थ्रिलर और सस्पेंस होता है। 
विज्ञापन

3 of 5
ऋतिक रोशन - फोटो : इंस्टाग्राम@hrithikroshan
ऋतिक की फिल्म वॉर 2 की शूटिंग लगातार जारी है। इस फिल्म में ऋतिक के साथ पैन इंडिया स्टार जूनियर एनटीआर नजर आएंगे। इसके अलावा इस फिल्म में कियारा आडवाणी भी नजर आ सकती हैं। फिल्म की शूटिंग से कई वीडियोज और क्लिप सोशल मीडिया पर आए दिन वायरल होते रहते हैं। इस फिल्म की रिलीज का प्रशंसकों को बेसब्री से इंतजार है। वॉर 2 एक आगामी बॉलीवुड एक्शन ड्रामा फिल्म है, जिसका निर्देशन अयान मुखर्जी कर रहे हैं। इस फिल्म के निर्माता आदित्य चोपड़ा हैं। यह फिल्म यश राज स्पाई यूनिवर्स की सातवीं फिल्म है।

4 of 5
ऋतिक रोशन - फोटो : इंस्टाग्राम@hrithikroshan
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, ऋतिक रोशन फिल्म कृष की चौथी फ्रेनचाइजी कृष 4 में भी धमाल कर सकते हैं। इस फिल्म को लेकर अभी तक कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है। लेकिन पहले की बाकी फ्रेंचाइजी को देखते हुए यही लग रहा है कि अगर कृष 4 आती है तो इसमें भी ऋतिक सुपर पॉवर के साथ कमाल दिखाएंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
ऋतिक रोशन - फोटो : इंस्टाग्राम@hrithikroshan
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, सत्ते पे सत्ता फिल्म का रीमेक आ सकता है। अगर ऐसा होता है कि तो इस फिल्म में ऋतिक रोशन मुख्य भूमिका में नजर आएंगे। बहरहाल, फिल्म को लेकर अभीतक कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है।
Rakul Preet Singh Birthday: रकुल प्रीत सिंह को पति जैकी ने दी जन्मदिन की खास बधाई, बोले- मेरी बीवी नंबर 1...
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें