फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dussehra 2024 Films: एक्शन से लेकर रोमांस तक... इस दशहरा यह फिल्में बनाएंगी आपके त्योहार को और खास

Thu, 10 Oct 2024 04:34 PM IST
दीक्षा पाठक एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
बॉलीवुड फिल्में - फोटो : अमर उजाला
हिंदी सिनेमा के लिए इस बार दशहरा का त्योहार बहुत ही खास होने जा रहा है। इस बार फिल्म मेकर्स दर्शकों के लिए त्योहार का बड़ा ट्रीट देने वाले हैं। दरअसल, इस बार विजयदशमी के मौके पर बॉक्स ऑफिस पर महाक्लैश भी देखने को मिलेगा। तो अभी से अपने और अपने परिवार के लिए फिल्मों को देखने की प्लानिंग कर लीजिए क्योंकि, इस बार सिनेमाघरों में आपको बॉलीवुड से लेकर साउथ की फिल्में देखने के भी खूब आप्शन मिलेंगे। तो आपकी खुशी को दोगुना करते हुए आज हम आपको उन फिल्मों के नाम बताने जा रहे हैं, जो इस दशहरा पर रिलीज होने वाली हैं...
विज्ञापन

2 of 5
जिगरा-नीतू कपूर - फोटो : इंस्टाग्राम@aliaabhatt
जिगरा
आलिया भट्ट अपनी फिल्म 'जिगरा' को लेकर काफी चर्चा में चल रही हैं। इस फिल्म में अभिनेत्री वेदांग रैना के साथ स्क्रीन स्पेस साझा करने वाली हैं। फिल्म के ट्रेलर ने दर्शकों की उत्सुकता पहले ही बढ़ा दी है। फिल्म में आलिया को एक्शन करते देखने के लिए फैंस काफी उत्साहित हैं।  'जिगरा' 11 अक्तूबर को रिलीज होने वाली है। फिल्म भाई-बहन के भावनात्मक रिश्ते की कहानी बयां करती है। फिल्म की पटकथा वासन ने देबाशीष इरेंगबाम के साथ मिलकर लिखी है।
 
विज्ञापन

3 of 5
विक्की विद्या का वो वाला वीडियो - फोटो : इंस्टाग्राम@rajkummar_rao
विक्की विद्या का वो वाला वीडियो
अभिनेता राजकुमार राव अपनी फिल्म 'विक्की विद्या का वो वाला वीडियो' की रिलीज की तैयारी में हैं। इससे पहले राजकुमार राव 'स्त्री 2' की सफलता का जश्न मना रहे हैं। फिल्म 'विक्की विद्या का वो वाला वीडियो' 11 अक्तूबर 2024 को रिलीज होने वाली है। राज शांडिल्य द्वारा निर्देशित विक्की विद्या का वो वाला वीडियो 1990 के दशक की कहानी पर आधारित है। इस फिल्म को शुद्ध मसाला एंटरटेनर के रूप में बताया जा है।

4 of 5
कंगुवा - फोटो : इंस्टाग्राम@actorsuriya
कंगुवा
साउथ सुपरस्टार सूर्या की 'कंगुवा' इस साल की बहुप्रतीक्षित फिल्मों में से एक है, जिसकी रिलीज का दर्शकों को बेसब्री से इंतजार है। वे लगातार फिल्म से जुड़ी छोटी सी छोटी जानकारी पाने के लिए उत्सुक रहते हैं। अब इस को देखने के लिए दर्शक बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। यह फिल्म पहले 10 अक्तूबर को रिलीज होने वाली थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
वेट्टैयन - फोटो : एक्स: @LycaProductions
वेट्टैयन: द हंटर
रजनीकांत और अमिताभ बच्चन की बहुप्रतीक्षित फिल्म 'वेट्टैयन: द हंटर' टीजे ग्ननवेल की निर्देशित एक अपकमिंग एक्शन ड्रामा फिल्म है। यह फिल्म 10 अक्तूबर को तमिल और तेलुगु सहित कई भाषाओं में रिलीज होगी। फिल्म में रजनीकांत के अलावा अमिताभ बच्चन, मंजू वारियर, फहाद फासिल और राणा दग्गुबाती जैसे कलाकार भी दिखाई देने वाले हैं।

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें