फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mannara Chopra: बिग बॉस के बाद 'खतरों के खिलाड़ी' होस्ट करेंगी मनारा! फैंस ने लगाई अभिनेत्री की जीत पर मुहर

Wed, 24 Jan 2024 07:27 PM IST
दीक्षा पाठक एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
मनारा चोपड़ा - फोटो : सोशल मीडिया
'बिग बॉस 17' तीन महीने से अधिक समय तक धमाल मचाने के बाद अपने समापन की ओर बढ़ रहा है। शो में आए दिन कंटेस्टेंट्स के जमकर झगड़े देखे जाते हैं, जिसके बाद शो के होस्ट सलमान खान वीकएंड के वार एपिसोड में आकर उन्हें अपने अंदाज समझाते और फटकार भी लगाते हैं। 'बिग बॉस 17' का फिनाले बेहद करीब है और सोशल मीडिया पर फैंस अपने पसंदीदा कंटेस्टेंट को सपोर्ट भी कर रहे हैं। इस बीच अब खबर आ रही है कि 'बिग बॉस 17' के बाद मनारा चोपड़ा खतरों के खिलाड़ी शो को होस्ट करना चाहती हैं
विज्ञापन

2 of 5
मनारा चोपड़ा - फोटो : सोशल मीडिया
'बिग बॉस तक' के ट्वीट के मुताबिक, मनारा चोपड़ा ने बिग बॉस से रिक्वेस्ट की है कि वह 'खतरों के खिलाड़ी' शो को होस्ट करना चाहती हैं। बता दें कि उनसे पहले उनकी कजिन प्रियंका चोपड़ा भी ये जिम्मेदारी निभा चुकी हैं। रोहित शेट्टी से लेकर अक्षय कुमार तक ये जिम्मेदारी अदा कर चुके हैं।

विज्ञापन

3 of 5
मनारा चोपड़ा - फोटो : सोशल मीडिया
मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो खतरों के खिलाड़ी के आगामी 14वें सीजन के लिए पहले प्रतियोगी को चुनने के लिए रोहित शेट्टी आज बिग बॉस में दिखाई देने वाले हैं। पिछले सीजन की तरह इस बार भी रोहित फाइनलिस्ट कंटेस्टेंट्स के साथ नए खए खतरों के खेल खेलेंगे।

4 of 5
मनारा चोपड़ा - फोटो : सोशल मीडिया
हाल ही में,  प्रियंका चोपड़ा ने बहन मनारा चोपड़ा को सपोर्ट करते हुए अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम हैंडल पर लिखा, "अपना सर्वश्रेष्ठ दें और बाकी के बारे में भूल जाएं। #बिगबॉस।" प्रियंका की इस स्टोरी के बाद सोशल मीडिया पर फैंस मनारा को 'बिग बॉस 17' का विनर बता रहे हैं।

Fighter: ऋतिक रोशन से अपनी तारीफ सुनकर भावुक हुए अनिल कपूर, छलड़ पड़े अभिनेता की आंखों से आंसू
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
मनारा चोपड़ा - फोटो : सोशल मीडिया
मनारा चोपड़ा अभिनेत्री प्रियंका की चचेरी बहन हैं। उनकी मां प्रियंका के दिवंगत पिता अशोक चोपड़ा की बहन हैं। मनारा साउथ फिल्मों में काम कर चुकी हैं। उन्होंने पुरी जगन्नाध द्वारा निर्देशित तेलुगु फिल्म रूज (2017), अनुभव सिन्हा की जिद (2014), प्रेमा गीमा जंथा नाई (2014), जक्कन्ना (2016), थिक्का (2016) और सीता (2019) में अभिनय किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें