श्रीजिता डे
- फोटो : सोशल मीडिया
श्रीजिता ने बताया, "जब मैं 19 साल की थी, तो मुझे एक बंगाली फिल्म ऑफर की गई थी, जो एक हिंदी फिल्म की रीमेक थी। मुझे एक मीटिंग के लिए बुलाया गया था। मेरी मां कोलकाता में थीं और मैं अकेले डायरेक्टर के ऑफिस गई थी। उन्होंने जिस तरह से मेरा कंधा पकड़ा और जिस तरह से मुझसे बात की, वह मुझे पसंद नहीं आया। वह एक बूढ़े आदमी थे। भले ही आप बहुत छोटे हों, आप जानते हैं कि कौन सा स्पर्श सही नहीं है। मैंने अपना पर्स उठाया और ऑफिस से बाहर भाग गई।"