'रूह बाबा की जय हो'
कार्तिक आर्यन ने कार्यक्रम के लिए घर से निकलने से पहले ईश्वर के आगे हाथ जोड़े। उन्होंने इसकी झलक सोशल मीडिया पर साझा की है। कार्तिक ने एक तस्वीर साझा की है, जिसमें वे भगवान के आगे पूजा-प्रार्थना करते दिख रहे हैं। इसके साथ उन्होंने हाथ जोड़ने वाला इमोजी बनाया है। कार्तिक के प्रशंसक उन्हें ट्रेलर के लिए बधाई दे रहे हैं और ऑल द बेस्ट कह रहे हैं। वहीं कुछ यूजर लिख रहे हैं, 'रूह बाबा की जय हो'।
दिवाली पर रिलीज होगी फिल्म
चर्चित फ्रेंचाईजी की तीसरी कड़ी फिल्म 'भूल भुलैया 3' इस साल दिवाली पर रिलीज होगी। बॉक्स ऑफिस पर इसका मुकाबला रोहित शेट्टी के निर्देशन में बनी फिल्म 'सिंघम अगेन' से होगा। अनीस बज्मी द्वारा निर्देशित इस फिल्म में कार्तिक भूत भगाने वाले रूह बाबा की भूमिका निभाएंगे। अनीस ने फ्रेंचाइजी के दूसरे भाग का भी निर्देशन किया था। भूल भुलैया 2 एक ब्लॉकबस्टर थी, जिसने दुनिया भर में लगभग 300 करोड़ रुपये की कमाई की। वहीं अब फिल्म की तीसरी किस्त के लिए बहुत उम्मीदें हैं। फिल्म में विद्या बालन, माधुरी दीक्षित और तृप्ति डिमरी भी हैं। विद्या बालन मंजुलिका के रूप में वापसी कर रही हैं।
Tik Tok: अमेरिकी राज्यों ने टिक टॉक पर दायर किया मुकदमा, बच्चों के मानसिक स्वास्थ्य को नुकसान पहुंचाने का आरोप