खेसारी लाल यादव
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अभिनेता गायक खेसारी लाल यादव ने अपने एक बयान में कहा, 'मुझे जितने पैसे म्यूजिक कंपनी के तरफ से मिले थे, उतना काम करके मैंने दे दिया। मैं अदालत के इस फैसले का सम्मान करता हूं। लेकिन बात अभी यहीं खत्म नहीं हुई है। आगे और भी रास्ते हैं। धैर्य बहुत बड़ी चीज होती है। अगर धैर्य है तो जिंदगी में कोई कुछ भी नहीं बिगाड़ सकता है। मैं गरीबी से उठकर यहां तक पहुंचा हूं। ईश्वर ने चाहा तो आगे सब ठीक होगा। कष्ट तो होता है, लेकिन मैं हताश नहीं हूं।'