भोजपुरी फिल्मों के साथ साथ गाने का भी खुमार लोगों पर खूब चढ़ा रहता है। भोजपुरी इंडस्ट्री में कोई भी नया गाना आते ही वायरल हो जाता है। करोड़ों लोग उसे देखते हैं और पसंद करते हैं। यहां तक कि कई भोजपुरी गाने ट्रेंड के साथ पार्टियों की जान तक बन जाते हैं। ऐसे गाने लोगों की जुबान पर चढ़े रहते हैं। वहीं, इंडस्ट्री में कुछ गाने ऐसे भी हैं, जो अश्लीलता फैलाने का काम करते हैं। इन गानों के बोल बेहद ही अश्लील होते हैं, जिन्हें आप अपने परिवार के सामने नहीं बजा सकते हैं। इन गानों को गाने वाले गायक कई बार यूजर्स के निशाने पर आ चुके हैं। कुछ गायकों के खिलाफ तो अश्लील गाना गाने के आरोप में केस भी दर्ज हो चुके हैं। चलिए जानते हैं उन भोजपुरी गायकों के बारे में, जिन्हें अश्लील गाना गाने की वजह से लोगों के गुस्से का सामना करना पड़ा है...