फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhojpuri Stars Car Collection: रेंज रोवर से बीएमडब्ल्यू तक, जोरदार है भोजपुरी के इन सितारों का कार कलेक्शन

Tue, 29 Nov 2022 03:03 PM IST
निधि पाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
भोजपुरी स्टार्स - फोटो : सोशल मीडिया
एक वक्त था जब भोजपुरी सिनेमा के चुने हुए दर्शक होते थे। लेकिन अब भोजपुरी फिल्मों, गानों और उनके सितारों की प्रसिद्धि हर जगह है। सिर्फ इतना ही नहीं इनमें से कुछ सितारों को तो विदेशों में भी लोग जानने लगे हैं। पहले के समय में भोजपुरी फिल्में भी काफी कम बजट की बनती थीं, लेकिन समय बदल रहा है। फिल्में भी लोगों को पसंद आ रही हैं और कमाई भी खूब हो रही है। यही वजह है कि भोजपुरी सितारे भी अब लग्जरी जिंदगी जीने लगे हैं। इनके पास भी बीएमडब्ल्यू और मर्सिडीज जैसी गाड़ियां हैं। तो चलिए आज हम आपको बताते हैं कि भोजपुरी के इन सितारों के पास कौन-कौन सी गाड़ियां हैं-
विज्ञापन

2 of 6
मनोज तिवारी - फोटो : सोशल मीडिया
मनोज तिवारी
मनोज तिवारी भोजपुरी के सुपरस्टार है। उन्होंने कई हिट फिल्में दी हैं। इसके अलावा मनोज तिवारी सिंगर भी हैं और राजनीति में भी सक्रिय हैं। उनके पास 5 लग्जरी गाड़ियां हैं, जिसमें ऑडी की क्यू7, इनोवा, होंडा सिटी, मर्सिडीज बेंज और फॉर्च्यूनर हैं। ये सभी गाड़ियां बेहद महंगी हैं।

इसे भी पढ़ें- IFFI 2022: आयुष्मान ने तोड़ी हिंदी सिनेमा की परंपरा, अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव की जूरी ने बताया 'गेम चेंजर'
विज्ञापन

3 of 6
रवि किशन - फोटो : सोशल मीडिया
रवि किशन
रवि किशन भी अभिनेता के साथ-साथ राजनेता भी हैं। इनके पास भी कई लग्जरी गाड़ियां हैं। रवि किशन ने बीएमडब्लू, मर्सिडीज-बेंज और जगुआर जैसी कई लग्जरी गाड़ियां खरीदी हैं। उनके पास जगुआर एक्सएफ है, जिसकी कीमत 49.78 लाख से 61.39 लाख के बीच है।

4 of 6
दिनेश लाल यादव उर्फ निरहुआ - फोटो : सोशल मीडिया
दिनेश लाल यादव उर्फ निरहुआ
दिनेश लाल निरहुआ भी सिंगर और सफल पॉलिटिशियन हैं। निरहुआ को लग्जरी गाड़ियों का काफी शौक है। उनके पास रेंज रोवर और फॉर्च्यूनर कार हैं। 

इसे भी पढ़ें- The Kashmir Files: पाकिस्तान से ब्रिटेन तक, 'द कश्मीर फाइल्स' फिल्म पर विदेशों में कैसा था रिएक्शन
विज्ञापन

5 of 6
मोनालिसा - फोटो : सोशल मीडिया
मोनालिसा
मोनालिसा भोजपुरी फिल्मों के साथ-साथ टीवी सीरियल में भी नजर आ चुकी हैं। मोनालिसा को भी गाड़ियों का खूब शौक है। उनके पास ऑडी क्यू 3 30 टीएफएस आई है। इस गाड़ी की कीमत करीब 40 लाख रुपये के आसपास है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
पवन सिंह - फोटो : सोशल मीडिया
पवन सिंह
पवन सिंह भोजपुरी के सुपरस्टार कहे जाते हैं। वह अपनी फिल्मों के साथ-साथ भोजपुरी गानों के लिए भी जाने जाते हैं। पवन सिंह ने कुछ साल पहले मर्सिडीज बेंज जीएलई 250डी कार खरीदी। इस कार की कीमत 75 लाख रुपए से अधिक बताई जाती है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें