पवन सिंह, जाहिद अख्तर
- फोटो : सोशल मीडिया
अब इस गाने के राइटर जाहिद अख्तर ने पवन सिंह को लेकर कई बातें कही हैं। हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान उन्होंने भोजपुरी स्टार के बारे में खुलकर बात की। जाहिद ने बताया कि काफी समय से उनकी और पवन सिंह की बातचीत नहीं हुई है। इससे वह काफी आहत भी नजर आए। उन्होंने कहा, 'पवन जी बहुत अच्छे आदमी हैं। जब भी उनसे कोई मिलता है तो वह बहुत उत्साह के साथ मुलाकात करते हैं। सभी को वह बहुत सम्मान देते हैं। हालांकि वह अब काफी ज्यादा व्यस्त हो चुके हैं इस वजह से उनसे बात ही नहीं हो पाती है। पवन जी मुझे अब याद ही नहीं करते।'