मनोज बाजपेयी
- फोटो : मनोज बाजपेयी इंस्टाग्राम
अभिनेता ने कहा कि मैं बिना फ्रेम में देखे बता सकता हूं कि मैंने अच्छा अभिनय किया है या नहीं। फिल्म का विशेष फ्रेम देखकर मैं केवल उस फिल्म के बारे में सीख सकता हूं ना कि अगले प्रोजेक्ट के बारे में, फ्रेम देखकर आप केवल एक चीज सीख रहे होते हैं, वह है कि आपको अपना वजन कम करना चाहिए या बाल कटवाना चाहिए। मनोज ने आगे कहा कि अगर अभिनेता को अभिनय सीखना है तो दूसरे लोगों की फिल्में देखना चाहिए और विश्व सिनेमा के साथ खुद को अपडेट करना चाहिए। कलाकारों को यह सीखने की जरूरत है कि अन्य कलाकार अपनी कला की व्याख्या को कैसे बदल रहे हैं और यह दुनिया भर में लोग कैसे कर रहे हैं। आप खुद को अपडेट करते रहिए, पढ़ते रहिए, केवल किताबों को ही नहीं, बल्कि दैनिक गतिविधियों के बारे में भी जानिए, जब आप किसी किरदार के लिए तैयारी कर रहे हैं तो ये सब कुछ काम आता है।