फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dabangg 4: 'चुलबुल पांडे' के किरदार में फिर लौटेंगे सलमान खान, अरबाज खान ने दबंग 4 पर लगाई पक्की मुहर?

Mon, 18 Mar 2024 11:32 AM IST
दीक्षा पाठक एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
सलमान खान और अरबाज खान - फोटो : सोशल मीडिया
बॉलीवुड के भाईजान इन दिनों अपनी आगामी प्रोजेक्ट्स पर काम कर रहे हैं, जिसमें उनकी आने वाले बहुचर्चित प्रोजेक्ट्स में 'दबंग 4' भी शामिल है। पिछले तीन फिल्मों में चुलबुल पांडे का चुलबुला अंदाज देख खुशी से झूम उठे दर्शक सलमान खान की दबंग फ्रैंचाइजी के चौथे पार्ट का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। अब हाल ही में, अरबाज खान ने फिल्म को लेकर एक बड़ी जानकारी भी साझा की है।
 
विज्ञापन

2 of 5
अरबाज खान - फोटो : इंस्टाग्राम
सलमान खान के प्रशंसक दबंग के फ्रेंचाइजी की चौथी किस्त का बेसब्री से इंतजार कर रहा है। हाल ही में अफवाहें उड़ी थीं कि सलमान और उनके भाई अरबाज खान अगली 'दबंग' फिल्म पर चर्चा करने के लिए ' जवान ' के निर्देशक एटली से मिले थे । 'दबंग 2' का निर्देशन करने वाले अरबाज ने हाल ही में इसके बारे में जानकारी दी। अरबाज खान ने बताया कि वह अपने जीवन में फिल्म निर्माता एटली से कभी नहीं मिले हैं।
विज्ञापन

3 of 5
अरबाज खान - फोटो : सोशल मीडिया
अरबाज ने भी ' दबंग 4 ' की पुष्टि की और कहा कि सलमान खान भी फिल्म करने के इच्छुक हैं, लेकिन सही समय आने पर यह फ्लोर पर जाएगी। अरबाज ने आगे कहा कि सलमान और वह इस समय अपने व्यक्तिगत प्रोजेक्ट्स में व्यस्त हैं। निर्देशन में अपनी वापसी के बारे में अरबाज ने कहा कि वह 'दबंग 4' का निर्देशन करना पसंद करेंगे, लेकिन अभी तक कुछ भी तय नहीं हुआ है।

4 of 5
अरबाज खान - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
'दबंग 4' के अलावा सलमान खान के पास शाहरुख खान के साथ 'टाइगर वर्सेस पठान' है। हाल ही में, उन्होंने साजिद नाडियाडवाला के साथ एक नई फिल्म की भी घोषणा की, जिसका निर्देशन एआर मुरुगादॉस करेंगे। यह बड़े बजट का ड्रामा ईद 2025 के दौरान स्क्रीन पर आने के लिए पूरी तरह तैयार है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
सलमान खान टाइगर 3 - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
वहीं, सलमान खान के वर्कफ्रंट की बात करें तो सलमान खान आखिरी बार टाइगर 3 में नजर आए थे। इस फिल्म में उनके साथ कैटरीना कैफ और इमरान हाशमी अहम किरदार में नजर आए थे। यह फिल्म दिवाली के मौके पर 12 नवंबर 2023 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। भारतीय बॉक्स ऑफिस पर फिल्म ने कुल 286 करोड़ की कमाई की।  

Fateh Teaser: चोरी पकड़े जाते ही सोनू सूद के होश फाख्ता, ‘कॉपी कैट’ का तमगा मिलने से बेहद परेशान
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें