फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fateh Teaser: चोरी पकड़े जाते ही सोनू सूद के होश फाख्ता, ‘कॉपी कैट’ का तमगा मिलने से बेहद परेशान

Mon, 18 Mar 2024 10:44 AM IST
शुभम शर्मा अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
विज्ञापन
1 of 5
फतेह - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

जी स्टूडियोज की नई एक्शन फिल्म ‘फतेह’ की बोहनी खराब हो गई है। सोनू सूद की बतौर निर्देशक और अभिनेता इस नई फिल्म का टीजर पूरी तरह से मार्टिन स्कॉर्सेसे की फिल्म ‘द आइरिशमैन’ के अनाउंसमेंट वीडियो की नकल करके बनाया गया है। बौद्धिक संपदा की ये चोरी पकड़े जाने के बाद से सोनू सूद की टीम हरकत में हैं। ‘अमर उजाला डॉट कॉम’ पर ये खबर प्रकाशित होने के बाद से ही हिंदी फिल्म जगत में खासी हलचल है।

Sonu Sood Copy Cat: सोनू सूद ने मार्टिन स्कॉर्सेसे को ऐसे छापा, चुरा लिया फ्रेम दर फ्रेम पूरा ओपनिंग सीक्वेंस

 

विज्ञापन

2 of 5
फतेह - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

अपने सामाजिक कार्यों के लिए अक्सर सोशल मीडिया पर तारीफ लूटने वाले सोनू सूद इन दिनों अपनी फिल्म 'फतेह' को लेकर चर्चा में हैं। शुक्रवार को फिल्म का पहला पोस्टर आया और शनिवार को इसकी निर्माता कंपनी जी स्टूडियोज ने फिल्म का टीजर जारी किया। शनिवार शाम से लेकर रविवार तक मुंबई जगत में अमर उजाला डिजिटल की वह खबर वायरल हो गई, जिसमें बताया गया था कि कैसे इस टीजर की ओपनिंग सीक्वेंस पूरी की पूरी दिग्गज निर्देशक मार्टिन स्कॉर्सेसे की फिल्म 'द आयरिशमैन' के अनाउंसमेंट वीडियो से चोरी की गई है।

विज्ञापन

3 of 5
फतेह - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

हिंदी फिल्मों पर अक्सर हॉलीवुड फिल्मों से दृश्य, संवाद और गानों की धुनें चुराने के आरोप लगते रहते हैं। लेकिन, किसी फिल्म के टीजर में हॉलीवुड की कॉपी करने का ये अपनी तरह का अनोखा मामला है। और, इस टीजर में सिर्फ सीन ही नहीं बल्कि बैकग्राउंड में बज रही धुन भी ओरिजिनल वीडियो जैसी ही है। ‘फतेह’ के टीजर में फिल्म की स्टारकास्ट, प्रोडक्शन हाउस, निर्देशक आदि के विवरण से दर्शकों को रूबरू कराया जाता है और इस दौरान हर नाम के ऊपर एक कारतूस मंडराता नजर आता है और नाम खून में रंगते जाते हैं। पीछे संवाद चलते रहते हैं।
 

4 of 5
फतेह - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

'द आयरिशमैन' के अनाउंसमेंट वीडियो को देखने के बाद एक सेकंड की भी देरी नहीं लगती कि सोनू सूद की फिल्म का टीजर यहीं से कॉपी किया गया है और वह भी फ्रेम दर फ्रेम। 'द आयरिशमैन' साल 2019 में रिलीज हुई चर्चित फिल्म है जिसमें रॉबर्ट डि निरो और अल पचीनो ने मुख्य भूमिकाएं निभाई थीं। सोनू सूद की फिल्म का टीजर फिल्म ‘द आयरिशमैन’ की प्रचार सामग्री से चुराया गया गया है।


 

विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
फतेह - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
ये खबर सबसे पहले शनिवार को अमर उजाला डॉट कॉम ने ब्रेक की और खबर के वायरल होते ही हिंदी फिल्म जगत में इसे लेकर काफी तीखी प्रतिक्रिया देखने को मिली। अभिनेता इमरान जाहिद ने टिप्पणी की, ‘इफ यू कान्ट बीट इट, देन चीट इट’। सोनू सूद की तरफ से उनकी पीआर एजेंसी ने भी इसे लेकर काफी दबाव बनाने की कोशिश की। पहले तो इस खबर को हटाने की गुजारिश की गई। इससे इन्कार किए जाने के बाद एजेंसी ने हेडिंग में सोनू सूद को ‘कॉपी कैट’ न लिखे जाने के लिए भी काफी मिन्नतें कीं।

Javed Akhtar: पिता के साथ अपने रिश्ते पर जावेद अख्तर ने की खुलकर बात, बताया- उनसे कभी वो प्यार नहीं हुआ महसूस
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें