फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ankita Lokhande: संदीप सिंह के वेब शो 'आम्रपाली' में नजर आएंगी अंकिता लोखंडे, सामने आया अभिनेत्री का लुक

Tue, 09 Apr 2024 01:48 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
अंकिता लोखंडे - फोटो : इंस्टाग्राम
अभिनेत्री अंकिता लोखंडे के सितारे बुलंदियों पर हैं। इन दिनों फिल्म स्वातंत्र्य वीर सावरकर में अपनी भूमिका के लिए वह खूब तारीफें बटोर रही हैं। इस बीच उनके वेब शो का भी एलान हो गया है। अंकिता संदीप सिंह के वेब शो में नजर आएंगी। इसमें वह आम्रपाली की भूमिका निभाएंगी। शो से आज उनके लुक का खुलासा हो गया है। निर्देशक संदीप सिंह ने सोशल मीडिया पोस्ट साझा कर शो के बारे में जानकारी दी है।
विज्ञापन

2 of 5
अंकिता लोखंडे, संदीप सिंह - फोटो : इंस्टाग्राम
इस शो का नाम 'आम्रपाली' है। यह शो आम्रपाली पर आधारित है, जिसे वैशाली की नगर वधू बना दिया गया। इस सीरीज में आम्रपाली के शाही नगरवधू  से बौद्ध नन बनने तक की यात्रा को पेश किया जाएगा। इस यात्रा में आम्रपाली को कैसा महसूस हुआ, वह अनुभव और भावनाएं दिखाई जाएंगी।  
विज्ञापन

3 of 5
अंकिता लोखंडे - फोटो : सोशल मीडिया
संदीप सिंह ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट से पोस्ट साझा कर लिखा है, ''आम्रपाली' के रूप में अंकिता लोखंडे का लुक। वह वेब सीरीज 'आम्रपाली' में नगरवधू की कहानी को पेश करेंगी। भावनाओं और चुनौतियों से भरी आम्रपाली की यात्रा को दिखाएंगी। फिल्म 'स्वातंत्र्य वीर सावरकर' के सह निर्माता संदीप सिंह ने अंकिता की जमकर तारीफ की है।
Ravi Teja: रवि तेजा की 75वीं फिल्म का हुआ एलान, एक्शन के साथ कॉमेडी का तड़का लगाते दिखेंगे अभिनेता

4 of 5
अंकिता लोखंडे - फोटो : सोशल मीडिया
संदीप सिंह का कहना है, 'अपनी खूबसूरती के लिए मशहूर आम्रपाली इतिहास के सबसे मजबूत किरदारों में से एक है। इस भूमिका के लिए मुझे अंकिता के अलावा कोई समझ नहीं आया। उन्होंने फिल्म 'स्वातंत्र्य वीर सावरकर' में अपने शानदार अभिनय से सबको चौंका दिया है। वह इस भूमिका के लिए बिल्कुल सही चयन हैं, क्योंकि उनमें एक आकर्षक राजकुमारी और नगरवधू के सभी गुण हैं। इसके अलावा अंकिता डांसर भी हैं। अंकिता अपनी आंखों के जरिए बड़ी खूबसूरती से भावनाओं को जाहिर करती हैं, यही इस किरदार को निभाने के लिए जरूरी है'।
Ranjeet: रंजीत ने किया बड़ा खुलासा, बोले- 'सिलसिला' के लिए जया बच्चन नहीं, बल्कि ये अदाकारा थीं पहली पसंद
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
स्वातंत्र्यवीर सावरकर, अंकिता लोखंडे - फोटो : सोशल मीडिया
वहीं अंकिता लोखंडे का कहना है, 'मुझे 'स्वातंत्र्य वीर सावरकर' में यमुनाबाई की भूमिका के लिए दुनियाभर से तारीफें मिली हैं। मुझे मजबूत किरदारों वाली फिल्मों के ऑफर मिल रहे हैं। लेकिन, मुझे सूझबूझ से चुनाव करना है। 'स्वातंत्र्य वीर सावरकर' के बाद अब 'आम्रपाली' में नजर आऊंगी। इसके बाद जल्द ही कुछ और शानदार प्रोजेक्ट्स का चयन होगा।  
Munawar Faruqui: इफ्तार पार्टी के लिए जा रहे थे मुनव्वर फारुकी, अचानक सड़क पर आए बेहिसाब प्रशंसक, वीडियो वायरल
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें