हिंदी सिनेमा के कलाकार अपने किरदारों को लेकर काफी सजग रहते हैं। भूमिका में ढलने के लिए वह किसी भी हद तक जाने को तैयार रहते हैं। पिछले दिनों रणदीप हुड्डा का ट्रांसफॉर्मेशन देख सभी काफी हैरान हो गए थे। अभिनेता ने अपनी फिल्म 'स्वातंत्र्य वीर सावरकर' के लिए 26 किलो वजन कम किया, जिसके बाद उनकी खूब तारीफ होने लगी थी, लेकिन 'आदुजीविथम-द गोट लाइफ' फिल्म के अभिनेता केआर गोकुल को देख आपके होश फाख्ता हो जाएंगे।