फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Akhanda 2: तीन बार बॉक्स ऑफिस हिलाने के बाद फिर साथ आ रहे नंदमुरी और बोयापति, चौथी फिल्म 'अखंडा 2' का एलान

Wed, 16 Oct 2024 12:04 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

बोयापति श्रीनु की अगली फिल्म 'अखंडा 2' के लिए साउथ सुपरस्टार नंदमुरी बालकृष्ण और प्रज्ञा जायसवाल ने हाथ मिलाया है। बोयापति श्रीनु के साथ नंदमुरी का यह चौथा कोलैबोरेशन है। 
विज्ञापन
अखंडा 2 - फोटो : इंस्टाग्राम
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

साउथ सुपरस्टार नंदमुरी बालकृष्ण और निर्देशक बोयापति श्रीनु ने साथ मिलकर तीन ब्लॉकबस्टर फिल्में दी हैं। तीनों फिल्में- सिम्हा, लीजेंड और अखंडा बॉक्स ऑफिस पर छा गईं। अब बोयापति ने अपनी चौथी फिल्म का एलान कर दिया है। इस फिल्म को वे नंदमुरी बालकृष्ण  के साथ लेकर आ रहे हैं। आज फिल्म के टाइटल का एलान किया गया है। फिल्म का नाम है, 'अखंडा 2-तांडवम'।

विज्ञापन

Anees Bazmee: 'वेलकम' की स्क्रिप्ट नहीं सुनना चाहते थे नाना पाटेकर, अनीस बज्मी को इसलिए दी थी मां कसम

पूजा सेरेमनी के दौरान टाइटल का एलान
बोयापति श्रीनु की अगली फिल्म 'अखंडा 2' के लिए साउथ सुपरस्टार नंदमुरी बालकृष्ण और प्रज्ञा जायसवाल ने हाथ मिलाया है। बोयापति श्रीनु के साथ नंदमुरी का यह चौथा कोलैबोरेशन है। आज, निर्माताओं ने आधिकारिक तौर पर फिल्म के टाइटल का एलान किया है। यह एलान इस प्रोजेक्ट से जुड़ी पूजा सेरेमनी के दौरान किया गया है।

शुरू हुई शूटिंग
नंदमुरी बालकृष्ण ने भी इस फिल्म से जुड़ी जानकारी सोशल मीडिया पर साझा की है। साथ ही यह जानकारी भी दी है कि शूटिंग शुरू हो चुकी है। अभिनेता ने फिल्म का पोस्टर जारी किया है। इसके साथ लिखा है, 'सिम्हा, लीजेंड और अखंडा...सेंसेशनल ब्लॉकबस्टर फिल्मों की हैट्रिक के बाद एक और ब्लॉकबस्टर 'अखंडा 2' की तैयारी शुरू हो चुकी है। इस बार हमारी सहयोग दुनियाभर में धमाल मचाएगा। फिल्म की शूटिंग शुरू हो चुकी है'।
Kareena Kapoor: तैमूर के नाम को लेकर हुए विवाद के वक्त बेबो का याद आई राज कपूर की सलाह, बोलीं- आदत लगानी होगा
विज्ञापन

पैन इंडिया रिलीज होगी फिल्म
फिल्म 'अखंडा 2' पैन इंडिया स्तर पर रिलीज होगी। इसे हिंदी, अंग्रेजी के अलावा कई अन्य हिंदी भाषाओं में भी रिलीज किया जाएगा। यह फिल्म 'अखंडा' का ही सीक्वल है। इसका टाइटल एनाउंसमेंट वीडियो धांसू है। इसमें शिवलिंग की झलक है, साथ ही डमरू और तांडव की भी झलक दिखाई दी है।
Dolby Theatre: बिक गया वो थियेटर जहां होते रहे ऑस्कर पुरस्कार समारोह, पढ़िए किसने खरीदी 421 करोड़ की जायदाद
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें