बिग बॉस ओटीटी 3 फेम यूट्यूबर अदनान शेख ने शादी रचा ली है। उन्होंने अपनी गर्लफ्रेंड आयशा के साथ निकाह किया है। कल सोमवार को उनकी संगीत सेरेमनी की तस्वीरें खूब वायरल हुईं। अब यूट्यूबर शादी के बाद दुल्हनिया घर ले आए हैं। अदनान ने खुद अपनी शादी का एक वीडियो शेयर किया है। इसमें उनकी बारात से लेकर विदाई तक, शादी की सभी रस्मों की झलकियां हैं। यूट्यूबर अपनी शादी से पहले काफी भावुक हो गए और अपने माता-पिता के गले लगकर खूब रोए।